फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japan shinzo abe successor would be picked by party election on 15th september as pm has resigned

जापान: सत्तारूढ़ पार्टी चुनेगी शिंजो आबे का उत्तराधिकारी, 15 सितंबर को बैठक बुलाई

Sat, 29 Aug 2020 03:05 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
japan shinzo abe successor would be picked by party election on 15th september as pm has resigned
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री शिंजो आबे का उत्तराधिकारी चुनेगी। यह जानकारी क्योदो समाचार एजेंसी ने शनिवार को दी। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष को प्रधानमंत्री पद दिए जाने का वर्चुअल आश्वासन दिया गया है। इसकी वजह संसद के निचले सदन में एलडीपी को मिला बहुमत है।

विज्ञापन


आबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे की घोषणा की। हालांकि उन्होंने अपने किसी उत्तराधिकारी को नामित करने से मना कर दिया। पूर्व रक्षा मंत्री शिगारु इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं। जबकि मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा और रक्षा मंत्री तारो कोनो को भी संभावित उम्मीदवारों में से एक माना जा रहा है।
विज्ञापन



क्योदो के अनुसार, उप प्रधानमंत्री तारो आसो, जो पूर्व प्रधानमंत्री के साथ ही आबे के वित्त मंत्री रह चुके हैं, उनका कहना वे आबे के उत्तराधिकारी नहीं बनना चाहते हैं। आबे ने कहा कि एलडीपी नेतृत्व पार्टी के चुनाव की समय-सीमा निर्धारित करेगी। उनका मानना है कि जब तक कोई उत्तराधिकारी नहीं चुना जाता, तब तक उनका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- क्या है अल्सरेटिव कोलाइटिस बीमारी, जिससे जूझ रहे हैं जापानी प्रधानमंत्री? जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

बता दें कि 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वे इस महीने दो बार 17 और 24 अगस्त को अस्पताल जा चुके हैं। इसके बाद से ही जापानी मीडिया में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा चल रही थी।


स्थानीय मीडिया के अनुसार आबे नहीं चाहते थे कि उनकी सेहत के कारण सरकार के कामकाज पर किसी तरह का असर पड़े। इसी कारण उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद छोड़ने की घोषणा कर दी। अगस्त महीने में ही आबे ने बतौर प्रधानमंत्री सात साल छह महीने का समय पूरा किया है।

आंत से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं आबे
शिंजो आबे लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में आंत में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। इस बीमारी के कारण ही आबे को 2007 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद इस्तीफा देना पड़ा था। अब वे नियमित इलाज के जरिए अपनी बीमारी को नियंत्रण में रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed