{"_id":"674fe00a97366994880c8af7","slug":"donald-trump-team-signs-agreement-with-justice-department-for-background-checks-for-administration-picks-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: सत्ता हस्तांतरण की कवायद तेज, अब न्याय विभाग करेगा डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चुने गए लोगों की पृष्ठभूमि की जांच","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: सत्ता हस्तांतरण की कवायद तेज, अब न्याय विभाग करेगा डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चुने गए लोगों की पृष्ठभूमि की जांच
Wed, 04 Dec 2024 10:23 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:23 AM IST
सार
सरकार में शीर्ष पदों के लिए ट्रंप द्वारा कुछ लोगों को चुने जाने पर मचे सियासी विवाद के बीच मंगलवार को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रांजिशन टीम ने न्याय विभाग के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन द्वारा नियुक्त और मनोनति किए गए लोगों की पृष्ठभूमि की जांच करने तथा उनकी सुरक्षा के लिए मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। आसान शब्दों में कहे तो अब सत्ता हस्तातंरण की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
कल किए गए थे हस्ताक्षर
सरकार में शीर्ष पदों के लिए ट्रंप द्वारा कुछ लोगों को चुने जाने पर मचे सियासी विवाद के बीच मंगलवार को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन में सेवा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की चल रही तैयारी में यह अगला कदम है।
विज्ञापन
पहले ही दिन अमेरिका फर्स्ट एजेंडा लागू करें ट्रंप: विल्स
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स ने कहा, 'न्याय विभाग के साथ यह समझौता सुनिश्चित करेगा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम पहले दिन से ही अमेरिका फर्स्ट एजेंडा लागू करने के लिए तैयार रहे, जिसका देश के अधिकतर लोगों ने चुनाव के दिन समर्थन किया था।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि यह ट्रांजिशन प्रक्रिया को अधिक जानकारी देगा और इससे हमारी एजेंसी लैंडिंग टीमों को संघीय एजेंसियों और विभागों के नेतृत्व के लिए तैयार होने के लिए आवश्यक जानकारी हासिल करने में सुविधा होगी।
सीनेटरों ने दी थी देरी होने की शिकायत
यह समझौता ट्रांजिशन टीम और न्यायिक विभाग के बीच सहयोग की शर्तों पर प्रकाश डालता है, जो आने वाले प्रशासन की तैयारी में एक महत्वपूर्ण कदम है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ रिपब्लिकन सीनेटरों ने शिकायत दी थी कि ज्ञापन पर अगर हस्ताक्षर करने में देरी की जाएगी तो ट्रंप द्वारा नामांकित व्यक्तियों की पुष्टि करने में काफी समय लग जाएगा। इसके बाद ही यह समझौता किया गया।
अगले साल लेंगे शपथ
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल 20 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। ट्रांजिशन टीम ने कहा कि न्यायिक विभाग के साथ समझौता ट्रंप की टीम को पृष्ठभूमि की जांच और सुरक्षा मंजूरी के लिए नाम पेश करने की अनुमति देता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले सरकार ने एफबीआई (जोकि न्याय विभाग का एक प्रभाग है) द्वारा पृष्ठभूमि की जांच करने का विरोध किया था, तथा इसके बजाय संकेत दिया था कि वह एक अलग जांच प्रक्रिया का उपयोग करेगी, जिससे ब्यूरो के प्रति ट्रंप का अविश्वास दिखता है।
पिछले हफ्ते, ट्रंप की टीम ने घोषणा की कि उसने बाइडन व्हाइट हाउस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे अधिकारियों को जनवरी में सत्ता हस्तांतरण से पहले विभागों और एजेंसियों में अपने समकक्षों से मिलने की अनुमति मिल गई है। ट्रांजिशन टीम ने व्हाइट हाउस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की 1 अक्तूबर की समय सीमा को चूक दिया, ताकि नई टीमों को विभागों और एजेंसियों के साथ बैठक शुरू करने की सुविधा मिल सके।