फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump signs Hong Kong Autonomy Act, ends citys preferential trade status, to hold China accountable for its oppressive actions

ट्रंप ने हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम पर किए हस्ताक्षर, तरजीही व्यापार का दर्जा छीना

Wed, 15 Jul 2020 04:43 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Jul 2020 04:43 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump signs Hong Kong Autonomy Act, ends citys preferential trade status, to hold China accountable for its oppressive actions
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को हांगकांग के लोगों के खिलाफ अपने दमनकारी कार्यों के लिए चीन के खिलाफ प्रतिबंधों को अधिकृत करने वाले कानून और कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। 

विज्ञापन

 
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैंने कानून और एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं और चीन को हांगकांग के लोगों के खिलाफ अपने दमनकारी कार्यों के लिए जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोपहर में हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम पर हस्ताक्षर किए जो चीन को जिम्मेदार ठहराने के लिए अधिक शक्तियां प्रदान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अधिनियम हांगकांग की स्वायत्तता के संरक्षण के लिए विदेशी व्यक्तियों और बैंकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की ट्रंप प्रशासन को शक्तियां प्रदान करता है। बता दें कि हांगकांग सुरक्षा कानून के लागू होने के करीब दो सप्ताह बाद ट्रंप ने इस अधिनियम पर हस्ताक्षर किए हैं।

ट्रंप ने कहा कि यह कानून मेरे प्रशासन को हांगकांग की आजादी को खत्म करने में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराने के लिए शक्तिशाली साधन संपन्न बनाता है। रोज गार्डन में प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि हम सब देख चुके हैं कि क्या हुआ, यह अच्छी स्थिति नहीं। उनकी स्वतंत्रता और अधिकारों को छीन लिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शहर के तरजीही व्यापार दर्जा को समाप्त करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए हैं। व्हाइट हाउस के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि इसके तहत अब हांगकांग के साथ चीन के समान ही माना जाएगा।


इसके तहत कोई विशेष विशेषाधिकार नहीं, कोई विशेष आर्थिक प्राथमिकताएं नहीं और संवेदनशील तकनीकों का कोई निर्यात नहीं होगा। बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस ने इस महीने की शुरुआत में सर्वसम्मति से हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम पारित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed