{"_id":"5f55c6a7bd286f0cb9652b76","slug":"donald-trump-several-boats-sank-while-taking-part-in-parade-in-support-of-president-no-reports-of-fatalities","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही जल-परेड के दौरान पांच नौकाएं डूबी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही जल-परेड के दौरान पांच नौकाएं डूबी
Mon, 07 Sep 2020 11:05 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑस्टिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑस्टिन
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में निकाली जा रही जल-परेड के दौरान पांच नौकाएं डूब गईं। ट्रैविस काउंटी शेरिफ कार्यालय की क्रिस्टन डार्क के अनुसार ट्रंप की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के समर्थन में शनिवार को ऑस्टिन के पश्चिम में स्थित एक झील पर परेड निकाली जा रही थी, जिसमें दर्जनों नौकाएं शामिल थीं। इन नौकाओं से तत्काल मदद का संदेश मिला था।
विज्ञापन
डार्क ने बताया कि 19,000 एकड़ में फैली झील का पानी शांत था लेकिन नौकाओं के ठसाठस भरे होने के कारण ऊंची-ऊंची लहरें उठीं और यह घटना हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को घटना के पीछे किसी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
डार्क ने बताया कि तीन नौकाओं को निकाल लिया गया है और अन्य दो अब भी फंसी हुई हैं।