फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald trump security issue Teens arrested with AK47 at Trump Mar-a-Lago resort in Florida

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध, एके-47 से लैस तीन युवा फ्लोरिडा में ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसे

Fri, 07 Aug 2020 02:23 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: देव कश्यप Updated Fri, 07 Aug 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Donald trump security issue Teens arrested with AK47 at Trump Mar-a-Lago resort in Florida
Mar-a-Lago resort in Florida - फोटो : Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के रिसॉर्ट में शुक्रवार को तीन युवा एके-47 राइफल के साथ घुस गए। हालांकि पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पाम बीच पुलिस ने बताया कि कि ट्रंप उस वक्त वहां नहीं थे, रिसॉर्ट फिलहाल बंद है। ट्रंप का यह आलीशान रिसॉर्ट फोर्ट लाउडेरडेल में है। इसका नाम मार-ए-लेगो है। 

विज्ञापन


तीन किलोमीटर तक पुलिस ने किया पीछा
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह मार-ए-लेगो से करीब तीन किलोमीटर दूर एक संदिग्ध कार देखी गई। पुलिस जैसे ही इसके करीब पहुंची तो कार ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। कार मार-ए-लेगो के करीब पहुंची। इसमें से तीन युवक निकले और रिसॉर्ट की तरफ भागे। तीनों ने रिसॉर्ट की दीवार फांदी और गार्डन तक पहुंच गए। हेलिकॉप्टर और स्निफर डॉग की मदद से इन्हें खोजा गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने राइफल खरीदी नहीं बल्कि चोरी की थी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता माइकल ऑग्रोडनिक ने 'एपी न्यूज' को बताया कि तीनों लड़कों ने क्लब से लगभग दो मील (तीन किलोमीटर) की दूरी पर कार पार्क की थी और अधिकारियों के आने पर वे भाग गए। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पिछा करने पर तीनों लड़के कार छोड़कर क्लब में भाग गए और उन्होंने लोडेड अर्ध-स्वचालित एके-47 राइफल और 14 राउंड मैगजीन को गार्डन में छुपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में सेंध का सिलसिला..
यह पहली बार नहीं है जब मार-ए-लेगो तक कोई घुसपैठिया पहुंचा हो। पहले भी कुछ मौकों पर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

2018 : थैंक्सगिविंग डे के मौके पर विस्कोन्सिन का एक युवक भीड़ के बीच से होता हुआ मार-ए-लेगो तक पहुंच गया। उसे भी गिरफ्तार किया गया था।


मार्च 2019 : चीन की युजियांग झांग मार-ए-लेगो तक पहुंच गई थी। 33 साल की झांग ने सुरक्षा को चकमा दिया था। इतना ही नहीं वो अपने साथ लैपटॉप, दो फोन और कुछ दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गियर ले जाने में भी कामयाब रही थी। उसने खुद को ट्रंप का फैन बताया था। गिरफ्तार हुई लेकिन जांच के बाद रिहा कर दी गई।

दिसंबर 2019 : चीन के शंघाई की रहने वाली और टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका आई 56 साल की जिंग ल्यू भी रिसॉर्ट तक पहुंच गई थी। उसने कुछ फोटोग्राफ भी लिए थे। उसे भी गिरफ्तार किया गया था। उसकी भी जांच के बाद रिहाई हुई थी।

05 जनवरी 2020 : ट्रंप परिवार दो हफ्ते की छुट्टियां मनाकर लौटा था। इसके कुछ घंटे बाद एक व्यक्ति दो चेक प्वाइंट क्रॉस करते हुए रिसॉर्ट के मेन गेट पर पहुंच गया था। गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को ट्रंप के हेलिकॉप्टर का क्रू मेंबर बताया था।

31 जनवरी 2020 : कनेक्टिकट की ओपेरा सिंगर हन्ना रोएमहिल्ड पुलिस से बचने के लिए भागी थी। उनकी एसयूवी ने मार-ए-लेगो के बाहर चेकपोस्ट को टक्कर मारी थी। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई थी और बाद में उसकी गिरफ्तार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed