{"_id":"679fb941e8964331fe06d3ec","slug":"donald-trump-says-trade-war-started-by-new-tariffs-could-cause-some-problems-for-americans-as-well-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tariff War: 'अमेरिकियों को भी कुछ दिक्कत हो सकती है', ट्रंप बोले- नए टैरिफ से शुरू हो रहा व्यापार युद्ध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tariff War: 'अमेरिकियों को भी कुछ दिक्कत हो सकती है', ट्रंप बोले- नए टैरिफ से शुरू हो रहा व्यापार युद्ध
Sun, 02 Feb 2025 11:58 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पाम बीच
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पाम बीच
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:58 PM IST
सार
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ पर हस्ताक्षर करने से उत्तरी अमेरिका में दशकों पुरानी व्यापार साझेदारी टूटने का खतरा पैदा हो गया है, जबकि चीन के साथ संबंधों में और तनाव पैदा हो गया। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि यह सब अमेरिका को 'फिर से महान' बनाने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने मैक्सिको, कनाडा और चीन पर नया टैरिफ लागू किया है। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनके नए टैरिफ से शुरू होने वाले व्यापार युद्ध से अमेरिकियों को कुछ दिक्कत हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि कनाडा अमेरिका के साथ अपने व्यापार सरप्लस के बिना अस्तित्व में नहीं रहेगा।
विज्ञापन
ट्रंप द्वारा नए टैरिफ पर हस्ताक्षर करने से उत्तरी अमेरिका में दशकों पुरानी व्यापार साझेदारी टूटने का खतरा पैदा हो गया है, जबकि चीन के साथ संबंधों में और तनाव पैदा हो गया। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि यह सब अमेरिका को 'फिर से महान' बनाने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने यह नहीं बताया कि नए टैरिफ लागू होने से आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा। यह कीमत कितनी अधिक हो सकती है या अवैध अप्रवास और फेंटेनाइल की तस्करी को रोकने के लिए क्या सुधार देखने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
कनाडा के सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगा
अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में, ट्रंप ने कनाडा पर विशेष निशाना साधा, जिसने जवाबी कार्रवाई की। ट्रंप कनाडा के सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगा रहे हैं, जबकि तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली पर 10 फीसदी कर लगाया जा रहा है। जबकि, कनाडा शराब और फलों सहित 155 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के अमेरिकी उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगा रहा है।
हमें कनाडा से किसी चीज की जरूरत नहीं: ट्रंप
ट्रंप ने अमेरिका के साथ कनाडा के व्यापार सरप्लस के खिलाफ बोलते हुए कहा कि हमें उनके पास मौजूद किसी भी चीज की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास असीमित ऊर्जा है, हमें अपनी कारें खुद बनानी चाहिए, और हमारे पास इतनी लकड़ी है कि हम कभी भी उसका उपयोग नहीं कर सकते। ट्रंप के इस दावे के बावजूद कि अमेरिका को कनाडा की जरूरत नहीं है, अमेरिका प्रतिदिन जितना तेल खपत करता है, उसका एक-चौथाई हिस्सा उसके उत्तरी मित्र देशों से आता है।
ट्रूडो की लोगों से ज्यादा कनाडाई सामान खरीदने की अपील
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कनाडा के लोगों को अधिक कनाडाई सामान खरीदने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप के कदमों से लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मैक्सिको और चीन ने भी इसके खिलाफ प्रतिक्रिया दी है।
हर अमेरिकी परिवार को हो सकता है 1,170 डॉलर का नुकसान
ट्रंप के इस कदम का नुकसान अमेरिकियों को भी उठाना पड़ सकता है। येल स्थित बजट लैब के विश्लेषण में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को होने वाले संभावित नुकसान का उल्लेख है। इसमें कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई के बाद अमेरिका के औसत परिवार को करों से होने वाली आय में 1,170 डॉलर के का नुकसान हो सकता है। अमेरिका का आर्थिक विकास धीमा हो सकता है तथा महंगाई और बढ़ सकती है।
मौक्सिको की राष्ट्रपति ने जवाबी कार्रवाई के दिए निर्देश
मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि उन्होंने अपने अर्थव्यवस्था सचिव को जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसमें मेक्सिको के हितों की रक्षा के लिए शुल्क लगाना व अन्य कदम उठाना शामिल हैं।
चीन ने दी डब्ल्यूटीओ में मुकदमा दाखिल करने की चेतावनी
चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनका देश अमेरिका की तरफ से चीनी वस्तुओं पर शुल्क लगाए जाने की निंदा और विरोध करता है। चीन जवाबी कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई। उसने कहा कि अमेरिका की तरफ से एकतरफा शुल्क वृद्धि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। यह कदम अमेरिका की घरेलू समस्याओं को हल नहीं कर सकता और इससे किसी भी पक्ष को कोई लाभ नहीं होगा। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि चीन वस्तुओं पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिका की गलत प्रथाओं के खिलाफ डब्ल्यूटीओ में मुकदमा दाखिल किया जाएगा।