फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says TikTok must sell US operations by September 15 or close

TikTok को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी, 15 सितंबर तक कारोबार बेचे या बंद करे

Mon, 03 Aug 2020 11:33 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 03 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump says TikTok must sell US operations by September 15 or close
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विज्ञापन

अमेरिका में चीनी एप टिकटॉक का भविष्य लगभग तय हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि टिकटॉक 15 सितंबर तक अमेरिका में अपना कारोबार बेच दे या फिर बंद कर दे। उन्होंने यह भी कहा कि माइक्रोसॉफ्ट का टिकटॉक को खरीदने का विचार ठीक है, जैसा कि कंपनी इस बारे में बात कर रही है और इस डील का कुछ हिस्सा अमेरिका को देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार को ट्रंप ने चीनी एप को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि वह इस कंपनी के संचालन पर प्रतिबंध लगा देंगे। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बीच वार्ता भी हुई। इसमें टिकटॉक को खरीदने के माइक्रोसॉफ्ट के प्रयासों को लेकर चर्चा हुई थी। हालांकि इस दौरान व्हाइट हाउस की तरफ से एप पर प्रतिबंध लगाए जाने जैसा कोई कदम नहीं उठाया गया।


वहीं माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उनका अमेरिका में टिकटॉक से साथ डील पूरी करने का लक्ष्य था, साथ ही कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलेंड में भी और यह डील 15 सितंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। इस बारे में टिकटॉक को नोटिस भी जारी किया गया है।

व्हाइट हाउस ने अपने एक बयान में कहा कि टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस लिमिटेड अमेरिकी यूजर्स का डाटा चीन को देने साथ ही 16.5 करोड़ अमेरिकियों और दुनियाभर के करीब 2 अरब उपयोकर्ताओं को प्रभावित करने का कुत्सित प्रयास करती है।  

ट्रंप पहले भी चीन पर व्यापर समझौते को लेकर हमला बोल चुके हैं साथ ही पिछले दिनों उन्होंने चीन पर कोरोनावायरस फैलाने का आरोप भी लगाया था। ट्रंप लगातार चीन पर दबाव बना रहे हैं और चीन पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed