अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- लेबनान विस्फोट एक भयानक हमले की तरह दिखता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए। स्थानीय निवासियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। इस भीषण विस्फोट में 73 लोगों की मौत हो गई है वहीं 3700 लोग घायल हो गए हैं।
वहीं, इस हमले को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी जनरलों ने उन्हें बताया था कि बेरूत में जो शक्तिशाली विस्फोट हुए, वे किसी प्रकार के बम के कारण हुए हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि 'यह एक भयानक हमले की तरह दिखता है।'
उन्होंने कहा कि “यह किसी प्रकार का निर्माण के दौरान परीक्षण के लिए किया गया विस्फोट की घटना नहीं थी। ऐसा लगता है, उनके अनुसार वे मुझसे बेहतर जानते होंगे, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक हमला था। यह किसी तरह का बम था। ट्रंप ने कहा कि लेबनानी अधिकारियों ने उन विस्फोटों का वर्णन नहीं किया है, जिन्होंने राजधानी को हमले के रूप में हिलाया था।
लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने कहा कि धमाके में विस्फोटक के रूप में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया है। यह बेरूत बंदरगाह के गोदाम में वर्षों से जमा था।
दियाब ने कहा कि “आज जो हुआ वह जवाबदेही के बिना नहीं होगा। इस तबाही के लिए जिम्मेदार लोग कीमत चुकाएंगे।” सुरक्षा प्रमुख जनरल अब्बास इब्राहिम ने कहा कि अत्यधिक विस्फोटक सामग्री जिसे वर्षों पहले जब्त किया गया था, एक गोदाम में रखा हुआ था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के सबसे बड़े शहर के व्यापक हिस्सों में कम से कम 73 लोग मारे गए और 3,700 लोग घायल हुए हैं।
ट्रंप की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर, पेंटागन के एक प्रवक्ता ने बताया कि "हमारे पास आपको बताने के लिए कोई जानकारी नहीं है आपको स्पष्टीकरण के लिए व्हाइट हाउस तक पहुंचना होगा।
ट्रंप ने लेबनान को अमेरिकी सहायता की पेशकश की है। ट्रंप ने कहा कि हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका लेबनान की सहायता के लिए तैयार है। लेबनान के लोगों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं और हम उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भी बेरूत विस्फोट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, लेकिन इसे एक हमले के रूप में वर्णित नहीं किया है। बाइडेन ने एक ट्वीट में कहा कि "हमारा दिल और प्रार्थना लेबनान के लोगों और बेरूत में हुए भयानक विस्फोट के शिकार लोगों के साथ है।" उन्होंने कहा कि "मैं ट्रंप प्रशासन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय दोनों से विस्फोट में घायल हुए हजारों लोगों की तुरंत सहायता करने का आग्रह करता हूं।"