फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says India charges us massive tariffs, by the way; they want to cut their tariffs way down

Donald Trump: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क में कटौती के लिए भारत तैयार

Fri, 07 Mar 2025 11:05 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 07 Mar 2025 11:05 PM IST
सार

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दावा किया गया है कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क में कटौती के लिए तैयार हो गया है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका का अन्य देशों की तरफ से शोषण किया गया है, और यह अब रुकना चाहिए।

विज्ञापन
Donald Trump says India charges us massive tariffs, by the way; they want to cut their tariffs way down
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से आयात किए गए सामानों पर भारी शुल्क (टैरिफ) वसूलता है, जिससे अमेरिकी उत्पादों को भारत में बेचने में कठिनाई होती है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत अपने व्यापारिक व्यवहार के कारण अमेरिका को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा रहा है। इसके साथ ही, ट्रंप ने यह भी कहा कि अब भारत ने इस पर ध्यान दिया है और वे अपने शुल्क को काफी कम करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


अमेरिका का अन्य देशों ने किया शोषण- ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का अन्य देशों की तरफ से शोषण किया गया है, और यह अब रुकना चाहिए। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान इसे रोकने की कोशिश की थी और अब उनका कहना है कि वह इसे फिर से रोकेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका को आर्थिक, वित्तीय और व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिका का शोषण करने वालों समय खत्म- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में ही देशों का शोषण उजागर किया गया है और अब यह समस्या हल हो रही है। ट्रंप के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि वह अपने पहले कार्यकाल में हुए व्यापारिक समझौतों को फिर से सख्त करने की योजना बना रहे हैं, ताकि अमेरिका को अधिक लाभ हो। उनका कहना है कि अब तक जिन देशों ने अमेरिका का शोषण किया है, उनका समय खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed