{"_id":"5f62c7b7fc7b213d722b6a35","slug":"donald-trump-says-he-wasnt-prepared-to-sign-off-on-any-deal-regarding-sale-of-chinese-video-app-tiktok","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- टिकटॉक के किसी भी सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए नहीं हूं तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- टिकटॉक के किसी भी सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए नहीं हूं तैयार
Thu, 17 Sep 2020 07:49 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 17 Sep 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे चीनी वीडियो एप टिकटॉक की बिक्री को लेकर किए गए किसी भी सौदे पर तब तक हस्ताक्षर करने के लिए तैयार नहीं हैं जब तक कि वे उस प्रस्ताव को देख नहीं लेते। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'जहां तक राष्ट्रीय सुरक्षा की बात है तो यह सौदा 100 फीसदी होना चाहिए। नहीं मैं किसी भी चीज पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार नहीं हूं। मुझे सौदा देखना है। हमें सुरक्षा की जरूरत है, खासकर चीन के साथ जो हमने देखा है।'
विज्ञापन
ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें गुरुवार को टिकटॉक के लेनदेन की स्थिति के बारे में एक रिपोर्ट पेश की जाएगी। छह अगस्त को, ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जो जिसमें 45 दिनों के लिए प्रभावी था। इसके तहत चीन की कंपनी बाइटडांस के साथ किसी भी अमेरिकी लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
14 अगस्त को, अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और कार्यकारी आदेश जारी किया, जिसमें 90 दिनों के भीतर टिकटॉक को अपना संचालन अमेरिकी कंपनी को देना था। स्पुटनिक ने बताया कि अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल बाइटडांस से टिकटॉक के अमेरिकी संचालन का अधिग्रहण करने के लिए बोली में सबसे आगे निकली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tiktok के नए सीईओ ने चार महीने में ही दिया इस्तीफा, कहा- भारी मन से जा रहा हूं
ट्रंप प्रशासन ने 20 सितंबर तक टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है और चीनी स्वामित्व के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों का दावा करते हुए, बाइटडांस को अपने कारोबार को अमेरिकी कंपनी को बेचने का आदेश दिया है।
अमेरिकी सरकार को चिंता है कि टिकटॉक डाटा को चीनी अधिकारियों के साथ साझा कर रहा है। हालांकि, टिकटॉक इस बात से हमेशा इनकार करता रहा है कि यह अमेरिका के लिए खतरा है और इसने प्रशासन की धमकी भरे प्रतिबंध को लेकर मुकदमा दायर किया है।
गौरतलब है कि वाशिंगटन और बीजिंग के बीच टिकटॉक एक कूटनीतिक विवाद का केंद्र रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकियों को टिकटॉक के साथ व्यापार करने से रोकने के लिए एक समयसीमा दी है। इसके पीछे का मुख्य कारण यह है कि टिकटॉक अपने स्वामित्व को एक अमेरिकी कंपनी को बेच दे।