Tiktok के नए सीईओ ने चार महीने में ही दिया इस्तीफा, कहा- भारी मन से जा रहा हूं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Aug 2020 10:36 AM IST
सार
विज्ञापन
TikTok Chief Executive Kevin Mayer Resigns less than four months after joining
kevin mayer - फोटो : social media

    विस्तार

    चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारत में बैन के बाद अमेरिका ने भी टिकटॉक को बैन करने की चेतावनी दी ही है और इन्हीं विवादों के बीच टिकटॉक के नए सीईओ केविन मेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केविन ने ज्वाइन करने के चार महीने के अंदर ही इस्तीफा सौंप दिया है।

    केविन मेयर ने इसी साल मई में डिजनी स्ट्रीमिंग के प्रमुख का पद त्यागने के बाद बाइटडांस के स्वामित्व वाले एप टिकटॉक का दामन थामा था। केविन मेयर ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा है कि हाल के कुछ दिनों में कंपनी के ढांचे में हुए कई बदलावों ने उन्हें छोड़ने पर मजबूर किया है।

    विज्ञापन

    केविन ने पत्र में लिखा है, 'हाल के सप्ताहों में राजनीतिक वातावरण में तेजी से बदलाव आया है। मैंने इस बात पर कई ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव किए जिसकी जरूरत कॉर्पोरेट संरचनात्मक के लिए होती है। भारी मन से मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: टिकटॉक मामला: अमेरिकी सरकार को चीन की कंपनी ने अदालत में घसीटा 

    टिकटॉक पर अमेरिकी बिजनेस बेचने का दबाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि टिकटॉक को अमेरिका में कारोबार करना है तो उसे चीन से नाता तोड़ना होगा और अपना अमेरिकी कारोबार किसी अमेरिका कंपनी के हाथों देना होगा। इसके लिए टिकटॉक को 90 दिनों का वक्त दिया गया है।

    बता दें कि केविन मेयर ने इसी साल मई में डिजनी स्ट्रीमिंग के प्रमुख के पद से इस्तीफा देकर बाइटडांस के स्वामित्व वाले शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक के सीईओ का पद संभाला था।

    सीईओ के अलावा केविन बाइटडांस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) का भी पद भी संभाल रहे थे।

    डिजनी में केविन ने बहुत ही शानदार काम किया है। डिजनी प्लस का आइडिया केविन का ही है जिसकी वजह से अचानक से डिजनी के ट्रैफिक में इजाफा हुआ। डिजनी प्लस को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था और अप्रैल 2020 तक इसके यूजर्स की संख्या पांच करोड़ पहुंच गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें