फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says Choke holds by America police should end after George Floyd death

अमेरिका में सीमित हो सकते हैं पुलिस के अधिकार, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

Sat, 13 Jun 2020 11:35 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Sat, 13 Jun 2020 11:35 AM IST
सार

  • अमेरिका में सीमित हो सकते हैं पुलिस के अधिकार
  • जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद ट्रंप ने दिए संकेत
  • चोकहोल्ड व्यवस्था का अंत किया जाना चाहिए: ट्रंप

विज्ञापन
Donald Trump says Choke holds by America police should end after George Floyd death
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद अब अमेरिका में पुलिस के अधिकार सीमित किए जा सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके संकेत दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कुछ विशेष और विषम परिस्थितियों को छोड़कर पुलिस की चोकहोल्ड व्यवस्था का अंत किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


दरअसल, चोकहोल्ड एक रणनीति है जिसमें एक अधिकारी एक संदिग्ध की गर्दन के चारों ओर अपना हाथ डालता है। जिससे वायु प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे चोकसी पसंद नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस में इस अभ्यास का अंत होना चाहिए। विशेष परिस्थिति को एक परिदृश्य के हवाले समझाते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि एक एक पुलिस अधिकारी अकेला है और वह कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किसी व्यक्ति से संघर्ष कर रहा है तो उसे उस रणनीति का सहारा लेना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या पर न्याय और नस्लीय समानता की मांग को लेकर पूरे देश और दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। व्हाइट हाउस इसके मद्देनजर पुलिसिंग के लिए एक कार्यकारी आदेश तैयार करने का काम कर रहा है। कांग्रेस भी जवाब में कानून बनाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed