फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump reiterates claim he resolved wars between India and Pakistan through trade

Donald Trump: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का फिर लिया श्रेय, कहा- व्यापार के जरिये सुलझाया तनाव

Sun, 03 Aug 2025 11:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 11:19 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म कराने का श्रेय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यापार के जरिये कई संघर्ष खत्म करा दिए हैं। ट्रंप का यह बयान व्हाइट हाउस की प्रेस प्रवक्ता कैरोलिन लेविट के बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की बात कही।  

विज्ञापन
Donald Trump reiterates claim he resolved wars between India and Pakistan through trade
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया के कई संघर्षों को रोकने का श्रेय लिया, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष भी शामिल है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को व्यापार के जरिये सुलझाया। 

विज्ञापन


10 मई को, जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि अमेरिका की मध्यस्थता में रातभर हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं, तब से उन्होंने कई मौकों पर अपने इस दावे को दोहराया है। 
विज्ञापन


लेविट ने कहा था- ट्रंप को मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार
ट्रंप का यह बयान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के उस बयान के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप को भारत-पाकिस्तान जैसे संघर्ष को खत्म करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Volcano: रूस के सुदूर पूर्व में सदियों बाद फटा ज्वालामुखी, कुछ दिन पहले आया था 8.8 तीव्रता का भूकंप

ट्रंप ने चार्लमेन द गॉड की आलोचना की
रविवार को ट्रुश सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने रेडियो होस्ट और लेखक चार्लमेन द गॉड की आलोचना की। ट्रंप ने कहा कि चार्लमेन को यह तक नहीं पता कि उन्होंने कितने बड़े काम किए हैं, जैसे कि 5 बड़े युद्धों को समाप्त करना, जिसमें कांगो गणराज्य और रवांडा के बीच 31 साल पुराना रक्तपात शामिल है, जिसमें 70 लाख लोग मारे गए हैं। ट्रंप ने कहा, 'उन्हें यह नहीं पता कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति करवाई, ईरान के परमाणु हथियारों को खत्म किया, अमेरिका की खुली सीमाएं बंद कीं, और अमेरिका को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।'

हाल ही में मैंने कई युद्ध सुलझाए हैं: ट्रंप
एक दिन पहले ही ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कई युद्ध सुलझाए हैं। उन्होंने कहा, 'हाल ही में देखिए, मैंने कई खूबसूरत युद्ध खत्म कर दिए हैं। जैसे भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध।' उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने थाईलैंड-कंबोडिया और कांगो-रवांडा के बीच भी शांति करवाई।

मैंने व्यापार के जरिये सुलझाए युद्ध: ट्रंप
ट्रंप ने कहा, 'मैंने यह व्यापार के जरिये किया। मैंने कहा- लड़ना है तो लड़ो, लेकिन हम तब तक कोई व्यापार नहीं करेंगे जब तक शांति नहीं होती।' इसके बाद, उनके मुताबिक, देश लड़ना बंद कर देते हैं। उन्होंने दावा किया कि वे हर महीने औसतन एक युद्ध खत्म करवाते रहे हैं। आप जानते हैं, हम लाखों लोगों की जान बचा रहे हैं।


ये भी पढ़ें: Bangladesh: बांग्लादेश में फिर गरमाई सियासत, जुलाई विद्रोह की बरसी से पहले कई दलों ने निकाला शक्ति प्रदर्शन

ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की
ट्रंप ने बुधवार को एक अगस्त से भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की। साथ ही रूसी कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद पर एक अनिर्दिष्ट जुर्माना भी लगाया। पाकिस्तान पर ट्रंप ने 19% टैरिफ लगाया, जो पहले घोषित 29% से कम है। इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान के साथ एक व्यापार समझौता भी किया और कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ मिलकर वहां के तेल के बड़े भंडार को विकसित करेगा।

हर महीने एक शांति समझौता करवा चुके ट्रंप: लेविट
बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस की एक प्रेस वार्ता में कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप ने थाईलैंड-कंबोडिया, इस्राइल-ईरान, रवांडा-कांगो, भारत-पाकिस्तान, सर्बिया-कोसोवो, और मिस्र-इथियोपिया जैसे देशों के बीच संघर्ष खत्म करवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने छह महीने के कार्यकाल में हर महीने औसतन एक शांति समझौता करवा चुके हैं। उनका कहना था कि ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed