फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump refusal to concede defeat an embarrassment, says Joe Biden

ट्रंप के हार नहीं स्वीकारने पर बोले बाइडन- यह शर्मिंदगी भरा, राष्ट्रपति की विरासत को पहुंचाएगा नुकसान

Wed, 11 Nov 2020 07:56 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 11 Nov 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump refusal to concede defeat an embarrassment, says Joe Biden
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में हार नहीं स्वीकार करना शर्मिंदगी से भरा हुआ है। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद से ट्रंप लगातार अपनी हार को नकार रहे हैं। इसे लेकर उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है।

विज्ञापन


डेलावेयर में बोलते हुए बाइडन ने कहा, मुझे लगता है कि यह शर्मिंदगी भरा है। काफी स्पष्ट रूप से, एकमात्र बात यह है कि मुझे लगता है कि यह राष्ट्रपति की विरासत को नुकसान पहुंचाएगा। मुझे लगता है कि अंत में 20 जनवरी को सारी चीजें ठीक हो जाएंगी और फिर एक उम्मीद यह है कि अमेरिकी लोग समझते हैं कि परिवर्तन हो चुका है। 
विज्ञापन



उन्होंने आगे कहा, वह ट्रंप को वोट देने वाले लोगों के नुकसान की भावना को समझते हैं और कहा कि उनमें से अधिकांश देश को एकजुट करना चाहते थे। बाइडन ने कहा, मुझे लगता है कि वे समझते हैं कि हमें साथ आना होगा। मुझे लगता है कि वे एकजुट होने के लिए तैयार हैं और मेरा मानना है कि हम इस देश को इस कड़वी राजनीति से बाहर निकाल सकते हैं जिसे हमने पिछले चार पांच सालों में देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोविड-19, आर्थिक सुधार, नस्लवाद और जलवायु परिवर्तन बाइडन-हैरिस की प्राथमिकता के मुद्दे

राष्ट्रपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा, मुझे कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। स्पष्ट रूप से, मुझे लगता है कि कानूनी कार्रवाई हो रही है, जो आप बाहर देख रहे हैं। वह जो कार्रवाई कर रहे हैं। अभी तक राष्ट्रपति या विदेश मंत्री माइक पोम्पियो द्वारा किए गए किसी भी दावे का कोई सबूत नहीं है। 


जब बाइडन से यह पूछा गया कि रिपब्लिकन आपकी जीत को स्वीकार करने के लिए अनिच्छुक नजर आ रहे हैं। इस पर बाइडन ने कहा, वे लोग जल्द ही इसे स्वीकार करेंगे। बाइडन ने कांटे की टक्कर में ट्रंप को हराया और अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए।  

हालांकि, ट्रंप ने हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कहा कि चुनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के अभियान ने कुछ बैटलग्राउंड स्टेट में नतीजों को चुनौती देने के लिए कई मुकदमे दायर किए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed