फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump ratcheted his verbal spat with Democrats and said go back to your country

महिला सांसदों पर नस्लीय टिप्पणी से घिरे ट्रंप, बोले- जिस देश से आई हैं वहीं चली जाएं

Tue, 16 Jul 2019 01:40 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 16 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump ratcheted his verbal spat with Democrats and said go back to your country
डेमोक्रेट महिला सांसद - फोटो : amar ujala

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रगतिशील महिला डेमोक्रेटिक सांसदों पर हमला करते हुए कहा कि वे जहां से आई हैं वहीं ‘वापस चली जाएं’। राष्ट्रपति की इस टिप्पणी को लेकर विवाद पैदा हो गया है। ट्रंप की इस टिप्पणी को ‘नस्लीय’ कहकर पूरी दुनिया में हमला किया जा रहा है। ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे के प्रवक्ता ने इस टिप्पणी को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया। 

विज्ञापन


अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के लिए 2020 के उम्मीदवारों और वरिष्ठ सांसदों ने ‘नस्लीय’ और ‘घृणा से भरी’ इस टिप्पणी के लिए ट्रंप की आलोचना की। ट्रंप ने हालांकि किसी भी महिला सांसद का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि इन महिला सांसदों में न्यूयॉर्क की अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कार्तेज, मिनेसोटा की इल्हान उमर, मिशिगन की रशीदा तलेब और मेसाचुसेट्स सी अयाना प्रेसले शामिल हैं।
विज्ञापन


ये चारों पहली बार अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में चुनी गई हैं। ट्रंप ने कहा, ये महिला सांसद जिन देशों से ताल्लुक रखती हैं वहां की सरकारों पर संकट है और ये यहां अमेरिकियों को भड़का रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने इन सांसदों को उनके देश लौटकर वहां मदद की सलाह भी दी। इस बीच ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे के प्रवक्ता ने कहा, प्रधानमंत्री का विचार है कि इन महिलाओं का संदर्भ लेकर जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया वह पूरी तरह से अस्वीकार्य थी। अमेरिकी डेमोक्रेट सांसदों ने भी ट्रंप के इस व्यवहार की निंदा की है।


पहले भी कर चुके हैं नस्लीय टिप्पणी
पिछले साल भी ट्रंप ने अफ्रीकी देशों को ‘गटर’ बताते हुए कहा था कि वे अमेरिका में शरणार्थी ‘हमला’ करेंगे क्योंकि वहां से लोग सिर्फ प्रवासी बनकर ही आते हैं। एक बार ट्रंप ने यह भी कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका की धरती पर पैदा नहीं हुए, इसलिए कानूनन उन्हें तो राष्ट्रपति बनने का हक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed