फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump once again warning to Tiktok, saying ban will be imposed if deal is not according to terms

ट्रंप ने टिकटॉक को फिर दी धमकी, कहा- डील शर्तों के मुताबिक नहीं हुई तो लगेगा प्रतिबंध

Wed, 23 Sep 2020 12:08 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 23 Sep 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump once again warning to Tiktok, saying ban will be imposed if deal is not according to terms
डोनाल्ड ट्रंप (file photo) - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक सौदे को लेकर एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी शर्तों के मुताबिक, वॉलमार्ट और ओरेकल के साथ डील नहीं हुई तो वह इसे बंद कर देंगे। ट्रंप ने अपने ताजा बयान से एक दिन पहले ओरेकल-वॉलमार्ट के टिकटॉक में हिस्सेदारी लेने की बात कही थी। साथ ही यह भी कहा कि इस पर काम चल रहा है और उन्होंने शुरुआती सहमति दे दी है।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप ने इससे पहले भी चीन की बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रतिबंधित करने की चेतावनी देते हुए कहा था कि इससे बचने के लिए एप के अमेरिकी परिचालन का नियंत्रण किसी अमेरिकी कंपनी को देना होगा। ट्रंप का आरोप है कि इस एप के जरिये चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डाटा तक पहुंच मिलती है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा, इस संबंध में काम करेंगे। ओरेकल-वॉलमार्ट दोनों ही बेहतरीन कंपनियां हैं। यदि वे टिकटॉक को बचा सकते होंगे, तो बचाने की कोशिश करेंगे। अगर ऐसा करना संभव नहीं होगा तो इसे बंद कर देंगे। मेरे लिए सुरक्षा का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदे को मंजूरी नहीं देगा चीन : ग्लोबल टाइम्स
चीन सरकार समर्थित अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में कहा है कि ओरेकल और वॉलमार्ट के साथ टिकटॉक के होने वाले संभावित सौदे को बीजिंग द्वारा मंजूरी दिए जाने की संभावना नहीं है। मुख्य संपादक हू शीजिन ने लिखा कि सौदे की शर्तों से अमेरिका के धमकाने वाले चरित्र का पता चलता है। यह चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा, उसके हितों और गरिमा को चोट पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed