फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump nominated Indian American Shireen Matthews as a judge of the US District Court

संघीय न्यायपालिका के लिए ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी महिला को किया नियुक्त

Sun, 01 Sep 2019 03:58 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 01 Sep 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump nominated Indian American Shireen Matthews as a judge of the US District Court
शिरीन मैथ्यूज - फोटो : jonesday

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया के दक्षिणी जिले के अमेरिकी जिला न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भारतीय-अमेरिकी शिरीन मैथ्यूज को नियुक्त किया है। इसपर नेशनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन बार असोसिएशन (एनएपीएबीए) का कहना है कि अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो मैथ्यूज संघीय न्यायाधीश के तौर पर काम करने वाली पहली एशियाई प्रशांत अमेरिकी महिला और पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी।

विज्ञापन


न्यायाधीश "अच्छे व्यवहार के कारण ये पद धारण करते हैं"। कुछ परिस्थितियों को छोड़कर उनकी नियुक्ति जीवनभर के लिए होती है। इन न्यायाधीशों को प्रतिनिधि सभा द्वारा महाभियोग के माध्यम से और सीनेट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद ही पद से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


वर्तमान में, मैथ्यूज सैन डिएगो में देश की पांचवीं सबसे बड़ी कानूनी कंपनी जोन्स डे में पार्टनर हैं। कंपनी में शामिल होने से पहले, मैथ्यूज ने दक्षिणी जिले कैलिफोर्निया के संयुक्त राज्य अमेरिका के अटॉर्नी कार्यालय में सहायक संयुक्त राज्य अटॉर्नी के तौर पर कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया है कि सरकारी सेवा में आने से पहले, मैथ्यूज सैन डिएगो में लेथम और वाटकिंस एलएलपी (कानून कंपनी) में सहयोगी के तौर पर कार्य कर रही थीं। एनएपीएबीए में मैथ्यूज को नामित करने के लिए ट्रंप की सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed