{"_id":"680caba633d75087950b0236","slug":"donald-trump-met-with-ukrainian-president-zelenskyy-before-pope-funeral-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: वेटिकन सिटी में हुई ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात, पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे दोनों नेता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: वेटिकन सिटी में हुई ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात, पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे दोनों नेता
Sat, 26 Apr 2025 03:26 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 26 Apr 2025 03:26 PM IST
सार
डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच शांति की कोशिशें कर रहे हैं। इसे लेकर बीते सप्ताह पेरिस में बैठक भी हुई थी। उस बैठक में अमेरिकी अधिकारियों ने प्रस्ताव दिया था कि रूस, यूक्रेन के कुछ क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण बरकरार रखा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : ANI
विस्तार
पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के शीर्ष नेता और राष्ट्राध्यक्ष वेटिकन सिटी पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी पोप के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। अंतिम संस्कार कार्यक्रम से पहले दोनों नेताओं की निजी मुलाकात भी हुई। व्हाइट हाउस और यूक्रेन सरकार ने भी दोनों नेताओं की मुलाकात की पुष्टि की।
ट्रंप ने जेलेंस्की की आलोचना की थी
दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर तीखा हमला बोला था। ट्रंप ने आरोप लगाया कि जेलेंस्की क्रीमिया को रूस को सौंपने के प्रस्ताव को ठुकराकर संभावित शांति की कोशिशों में रुकावटें डाल रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी नेता युद्ध को और लंबा खींच रहे हैं। वहीं जेलेंस्की ने रूस के साथ शांति समझौते के लिए रूस को यूक्रेन के क्षेत्र सौंपने से भी इनकार कर दिया है और कहा कि वे ऐसी किसी भी शांति योजना को नहीं मानेंगे, जिसमें यूक्रेन को अपना कोई हिस्सा रूस को देना पड़े। डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच शांति की कोशिशें कर रहे हैं। इसे लेकर बीते सप्ताह पेरिस में बैठक भी हुई थी। उस बैठक में अमेरिकी अधिकारियों ने प्रस्ताव दिया था कि रूस, यूक्रेन के कुछ क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण बरकरार रखा है।
ये भी पढ़ें- Pope Francis Funeral: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू, दो लाख लोग होंगे शामिल
विज्ञापन
बीते मार्च में हुई थी दोनों नेताओं की तीखी बहस
उल्लेखनीय है कि बीते मार्च में जब जेलेंस्की ने अमेरिका का दौरा किया था तो उस वक्त व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं की मुलाकात पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थी। दरअसल उस मुलाकात में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हुई थी। बैठक के बाद ट्रंप ने कहा था कि जेलेंस्की शांति नहीं चाहते हैं और अगर वे रूस के साथ समझौता नहीं करेंगे तो अमेरिका इस जंग से बाहर हो जाएगा।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन