फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump loses in the appeals court on the issue of income tax, officers have to show records

आयकर के मुद्दे पर अपील कोर्ट में हारे डोनाल्ड ट्रंप, दिखाना होगा अधिकारियों को रिकॉर्ड

Thu, 08 Oct 2020 05:53 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 08 Oct 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump loses in the appeals court on the issue of income tax, officers have to show records
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना आयकर रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं करने को लेकर निचली अदालत में हार मिली है। अपीलीय अदालत ने बुधवार को उनके अकाउंटेंट को राष्ट्रपति के आयकर रिकॉर्ड न्यूयार्क के राज्य अभियोजक के सामने पेश करने का आदेश दिया है। इस निर्णय से यह मुद्दा दूसरी बार यूएस सुप्रीम कोर्ट में जाने की पृष्ठभूमि बन गई है। हालांकि मैनहट्टन में सेकंड यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने अपनी लिखित निर्णय में यह भी कहा कि निचली अदालत के फैसले पर दिया गया स्टे आर्डर फिलहाल लागू रहेगा।

विज्ञापन


इसके चलते ट्रंप के वकील इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। उधर, न्याय विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि उनका विभाग निर्णय की समीक्षा करेगा। हालांकि फिलहाल यह मामला 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले हल होता नहीं दिख रहा है। खासतौर पर यह देखते हुए कि जस्टिस रूथ बेदर गिन्सबर्ग के निधन के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या घटकर 8 ही रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed