{"_id":"5eeec6da8ebc3e432a62b470","slug":"donald-trump-launched-his-comeback-rally-thousands-of-empty-seats-seen-six-staff-members-are-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की कमबैक रैली में हजारों सीटें रहीं खाली, स्टाफ के छह सदस्यों को हुआ कोरोना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप की कमबैक रैली में हजारों सीटें रहीं खाली, स्टाफ के छह सदस्यों को हुआ कोरोना
Mon, 22 Jun 2020 04:13 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओकलाहोमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओकलाहोमा
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 22 Jun 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महामारी के बीच शनिवार को अपनी कमबैक रैली लॉन्च की। उन्होंने घोषणा की कि मौन बहुमत पहले से कहीं अधिक मजबूत है। राजनीतिक अभियान के लिए आयोजित इस रैली में हजारों खाली सीटें देखने को मिलीं और उनके अभियान के स्टाफ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मिले हैं।
विज्ञापन
हालांकि, रैली में शामिल होने वाले लोगों की संख्या अनुमान के हिसाब से कम थी। ट्रंप को स्टेडियम के बाहर रैली में नजर आना था लेकिन उस कार्यक्रम को अचानक रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य चेतावनियों को दरकिनार करते हुए ट्रंप ने 110 दिनों में अपनी पहली रैली तुलसा, ओकलाहोमा में की। यह कोविड-19 महामारी के बीच अब तक दुनिया की सबसे बड़ी इंडोर सभा थी। बता दें कि वायरस के कारण अमेरिका में 120,000 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। चार करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले कुछ घंटो पहले भीड़ अपेक्षाकृत कम थी और इस वजह से अभियानकर्ताओं ने ट्रंप द्वारा संबोधन को पहले हटा दिया गया था। ट्रंप की रैली में लगभग एक तिहाई सीटें खाली पड़ी थीं। ट्रंप ने कम भीड़ के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे ‘मत जाओ, मत आओ, कुछ भी मत करो’ कहते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाहर प्रदर्शनकारी मौजूद हैं जो गलत चीजें कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडेन को ट्रंप के मुकाबले 12 अंक की बढ़त मिलने का अनुमान: फॉक्स न्यूज
स्टेज पर आकर ट्रंप ने कहा कि हम अपने अभियान की शुरुआत करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मौन बहुमत पहले से कहीं अधिक मजबूत है।’ रैली से कुछ समय पहले ही पता चला कि ट्रंप अभियान के छह सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े हुए थे। अभियान के संचार निदेशक टिम मुर्टो ने कहा कि क्वारंटीन प्रक्रियाओं को तुरंत लागू किया गया और न तो संक्रमितों ने और न ही उनके संपर्क में आए लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।