फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump lashed out at the delay in the Russia-Ukraine peace agreement said enough meetings we need result

Donald Trump: रूस व यूक्रेन शांति समझौते में देरी पर भड़के ट्रंप, बोले- बैठकें बहुत हुईं, अब नतीजे चाहिए

Sat, 13 Dec 2025 06:34 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 13 Dec 2025 06:34 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक युद्ध विराम को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Donald Trump lashed out at the delay in the Russia-Ukraine peace agreement said enough meetings we need result
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन में शांति समझौते को लेकर हो रही देरी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क उठे हैं। उन्होंने दोटूक रूप से कहा है कि अब बैठकें बहुत हो चुकीं, मुझे सिर्फ नतीजा चाहिए। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की दिशा में धीमी प्रगति को लेकर बेहद निराश हैं। वे सिर्फ बैठक करने के लिए बैठकों में शामिल होने को अब तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा- राष्ट्रपति बैठकें करके थके
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, 'राष्ट्रपति ऐसी बैठकों से थक चुके हैं, जिनसे नतीजा नहीं निकलता। राष्ट्रपति को परिणाम चाहिए, सिर्फ बातें नहीं।' गौरतलब है कि अमेरिका चार साल से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। इसे लेकर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। हालांकि शांति समझौते को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है। कैरोलिन लेविट ने कहा, ट्रंप इस युद्ध के दोनों पक्षों से बेहद निराश हैं। वे चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो। 
विज्ञापन


'युद्ध जारी रहने से छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध'
अमेरिका ने रूस-यूक्रेन में चल रहे लंबे संघर्ष के वैश्विक युद्ध में तब्दील होने का कड़ा संकेत देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं अंततः तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकती हैं। ट्रंप ने कहा, गत माह इस युद्ध में 25,000 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर सैनिक थे। उन्होंने निरंतर रक्तपात पर गहरी निराशा जताई और युद्ध को तत्काल समाप्त करने के अपने प्रयास को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: अमेरिका ने कई देशों के साथ नए रणनीतिक संगठन 'पैक्स सिलिका' का एलान किया, भारत को नहीं बनाया इसका हिस्सा   

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed