{"_id":"5e96b3c88ebc3e6fa2575ff8","slug":"donald-trump-joins-six-indian-americans-in-revival-industry-groups-for-growth-of-us-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: अमेरिका की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित, ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकियों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: अमेरिका की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित, ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकियों को सौंपी जिम्मेदारी
Wed, 15 Apr 2020 12:42 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह भारतीय-अमेरिकियों को कोरोना वायरस महामारी द्वारा नष्ट हुई अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर पटरी पर लाने के लिए गठित ‘महान अमेरिकी आर्थिक पुनरुद्धार उद्योग समूहों’ में शामिल किया है। गूगल के सुंदर पिचई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला भी इनमें शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का देंगे सुझाव
ट्रंप ने विभिन्न उद्योगों और वर्गों के 200 से अधिक शीर्ष अमेरिकी दिग्गजों को लेकर करीब ढेड़ दर्जन विभिन्न समूहों का गठन किया है। ये समूह उन्हें अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में सुझाव देंगे। अमेरिकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
ट्रंप ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के बारे में व्हाइट हाउस में अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ये ऐसे नाम हैं, जिनके बारे में मुझे लगता है कि वे सबसे अच्छे और सबसे स्मार्ट, सबसे चमकदार हैं। और वे हमें कुछ विचार देने जा रहे हैं।’
विज्ञापन
तकनीकी समूह में पिचई और नडेला के अलावा आईबीएम के अरविंद कृष्ण और माइक्रोन के संजय मेहरोत्रा शामिल हैं। इसके अलावा पेरनोड रिकार्ड की भारतीय-अमेरिकी एन मुखर्जी को विनिर्माण समूह में स्थान दिया गया है। मास्टरकार्ड से अजय बंगा को फाइनेंशियल सर्विसेज समूह में शामिल किया गया है।