विदेशी मीडिया में ट्रंप का दौरा, 'मोदी ने ट्रंप के लिए चुना उनका पहला प्यार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर विदेशी मीडिया में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अक्सर ट्रंप की नीतियों की आलोचना करने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स ने जहां इस दौरे को लेकर तंज कसा, तो वहीं सीएनएन ने 'मोदी मॉडल' का जिक्र किया।
'न्यूयॉर्क टाइम्स' के पत्रकार पीटर बेकर ने अपने लेख में ट्रंप पर तंज कसे। लेख में कहा गया, 'ब्रिटेन के पास महारानी है, तो उन्होंने बकिंघम पैलेस में डिनर का आयोजन किया। फ्रांस ने बेस्टाइल डे के लिए राष्ट्रपति को बुलाया ताकि उन्हें अपनी सैन्य परेड दिखा सके। जापान के पास शासक है, तो उसने मिस्टर ट्रंप को नव नियुक्त सम्राट और सुमो मैच दिखाने के लिए बुलाया।'
लेख में आगे लिखा गया, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्टर ट्रंप के पहले प्यार भीड़ को चुना। अहमदाबाद में उनके कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे और एक लाख लोग रास्ते पर खड़े रहे।'
अल-जजीरा ने बताया 'राजनीतिक तमाशा'
खाड़ी देशों के प्रमुख अखबार अल-जजीरा ने इसे 'राजनीतिक तमाशा' करार दिया। साथ ही उसने भारत दौरे से पहले ट्रंप द्वारा भारत की आलोचना का भी जिक्र किया। हालांकि अल-जजीरा ने नागरिकता संशोधित कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र किया। मीडिया ने पूर्व राजनयिक कंवल सिब्बल के हवाले से यह भी कहा कि ट्रंप के पास भारत के अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।
सचिन का नाम सही बोलने पर आलोचना
'डेली मेल' और 'सीएएन' ने भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम का उच्चारण सही ढंग से करने पर आलोचना भी की। 'डेली मेल' ने लिखा कि 1,10,000 लोगों के सामने ट्रंप ने भारत के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 'सूचीन तेंदोलकर' कहकर बुलाया। इसी तरह विराट कोहली को उन्होंने 'विरोट को—ली' कहकर पुकारा।
पाक मीडिया ने व्यापार रिश्तों का मुद्दा उठाया
पाकिस्तानी मीडिया 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने ट्रंप के दौरे से पहले अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों का मुद्दा उठाया। उसने लिखा कि ट्रंप के भारत दौरे के दौरान भी दोनों देशों के बीच उपजे व्यापारिक विवाद का सुलझना मुश्किल है।