फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump India Tour causes panic in Pakistan, Imran Khan plea to US president must come here

ट्रंप की भारत यात्रा से पाक में खलबली, इमरान की गुहार- आते जाते यहां भी जरूर आएं

Tue, 21 Jan 2020 10:33 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 21 Jan 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump India Tour causes panic in Pakistan, Imran Khan plea to US president must come here
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में भारत दौरे पर आ सकते हैं। इस खबर से पाकिस्तान में बेचैनी का माहौल है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान डोनाल्ड ट्रंप के इस दौरे को लेकर चिंतित है। इमरान पुरजोर कोशिश कर रहे हैं कि ट्रंप भारत जाते या लौटते समय कुछ देर के लिए पाकिस्तान में भी ठहर जाएं, पर ऐसा होता प्रतीत नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि इमरान को इसलिए भी ज्यादा चिंता हैं, क्योंकि जबसे वह देश के प्रधानमंत्री बने हैं, उनकी कोशिश रही है कि ट्रंप एक बार पाकिस्तान का दौरा भी कर लें। इमरान के एक करीबी ने बताया कि ट्रंप के पाकिस्तान में रुकने की कोई बड़ी वजह नहीं हैं, इसके अलावा सुरक्षा के कारण भी ट्रंप रुकने से बच रहे हैं। इस बात की जानकारी इमरान को भी दे दी गई है। 
विज्ञापन


जानकारों ने बताया कि पाकिस्तान की इमरान सरकार महंगाई, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी उसका यहीं हाल है। कश्मीर समेत अन्य मुद्दों पर मुस्लिम देशों और विश्व बिरादरी को अपने पक्ष में करने में भी इमरान सरकार नाकाम रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाल में ट्रंप का भारत दौरा और पाकिस्तान ना आना इस्लामाबाद के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। इमरान ने भरोसा दिला रखा है कि ट्रंप जरूर आएंगे और उनके आने से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने में मदद मिलेगी।

पिछले गुरुवार को इमरान ने संसद में भी इस बात को दोहराया था। अमेरिका तक पहुंच मजबूत करने के लिए पाक सरकार ने पिछले साल जुलाई में 'हॉलैंड एंड नाइट' के साथ करार किया था। लेकिन इसका फायदा नहीं मिला। 


जानकार सूत्रों का मानना है कि यदि ट्रंप पाकिस्तान आते हैं तो ऐसा 14 साल बाद होगा कि पाकिस्तान की धरती पर कोई अमेरिकी राष्ट्रपति पहुंचेगा। साथ ही लोकतांत्रिक शासन में किसी भी अमेरिकी प्रमुख आना पहली बार होगा। इससे पहले पाकिस्तान आए पांचों अमेरिकी राष्ट्रपति सैन्य शासन के दौरान ही आए हैं।

अब सभी की निगाहें इस बात कर टिकी हुई है कि क्या ट्रंप अपने दोस्त इमरान को निराश करेंगे या उनकी बात को रखते हुए पाकिस्तान आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed