फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Heard On Tape Urging State Official To Find Votes For Him US

ट्रंप ने चुनाव परिणाम बदलने के लिए अधिकारी पर बनाया दबाव, ऑडियो वायरल

Mon, 04 Jan 2021 08:01 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 04 Jan 2021 08:01 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Heard On Tape Urging State Official To Find Votes For Him US
Donald Trump - फोटो : Shealah Craighead/Official White House Photo

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। नव निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन 20 जनवरी से पदभार संभालेंगे। इसके बावजूद वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानने को तैयार नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद पर बने रहने के लिए नई-नई जुगत भिड़ाने में लगे हुए हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक फोन रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें ट्रंप ने फोन कर जार्जिया प्रांत के शीर्ष चुनाव अधिकारी को अपने जीतने लायक वोटों की जुगाड़ करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान हार की ओर बढ़ता देखकर जॉर्जिया के शीर्ष चुनाव अधिकारी को फोन करके चुनाव परिणाम बदलने के लिए फोन करके दबाव डाला। ट्रंप ने चुनाव अधिकारी से कहा कि वह इस दक्षिणी राज्य में उनकी हार को जीत में बदलने के लिए पर्याप्त वोटों की तलाश करें। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने वोट बढ़ाने को किया टेलीफोन
अमेरिकी मीडिया में शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के जॉर्जिया के शीर्ष अधिकारी से वोटों की जुगाड़ करने की बात करने वाली रिकॉर्डिंग जारी की गई है। दरअसल, ट्रंप ने जॉर्जिया के सेक्रटरी ऑफ स्टेट और रिपब्लिकन नेता ब्राड रफेनस्पेर्गर को यह फोन कॉल ऐसे समय पर किया था, जब अमेरिकी कांग्रेस में उनके कुछ सहयोगियों ने बाइडन के जीत का औपचारिक प्रमाण पत्र देने का विरोध करने का फैसला किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को 306 और ट्रंप को 232 वोट मिले थे। यही नहीं बाइडन को ट्रंप के मुकाबले 70 लाख ज्यादा पॉप्युलर वोट मिले थे।

ट्रंप बोले, मुझे सिर्फ इतने ही वोट चाहिए
अमेरिकी मीडिया में आए ऑडियो में ट्रंप बार-बार ब्राड रफेनस्पेर्गर पर इस बात के लिए दबाव डाल रहे हैं कि वह बाइडन की बजाय उन्हें विजेता घोषित करें। ट्रंप ने कहा, ''मैं बस यही चाहता हूं कि आप यह करो। मैं केवल 11,780 वोटों की तलाश करना चाहता हूं, यह जो हमारे पास है, उससे ज्यादा है।''  ट्रंप ने कहा कि आप जानते हो कि यह कहने में कोई गलत नहीं है कि आपने वोटों की फिर से गणना की है।

ट्रंप ने अधिकारी को परिणाम भुगतने की धमकी दी

इसके जवाब में रेफेनस्पर्जर ट्रंप से कह रहे हैं कि जॉर्जिया के नतीजे सहीं हैं, आप हजारों वोटों से दूर हो। अब कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद ट्रंप धमकी भरे लहजे में अधिकारी से कहते हैं कि अगर वह उनका काम करने में विफल रहता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बता दें कि  जॉर्जिया में तीन बार बैलट की गिनती की गई थी जिसके परिणाम स्वरूप बाइडेन के जीत के दो बार परिणाम आए। अंतिम परिणाम में जो बाइडन 11,779 से ज्यादा वोटों से जीत गए थे। जार्जिया में कुल करीब 50 लाख वोट पड़े थे।

अमेरिका में आया सियासी भूचाल
ट्रंप की यह रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद जॉर्जिया के लोग गुस्से में हैं। वहीं अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर से पारा गरम हो गया है। ट्रंप और ब्राड रफेनस्पेर्गर के ऑफिस ने इस टेप पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप के इस कृत्य की निंदा की है

रिपब्लिकन सांसद दे रहे ट्रंप का साथ
इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के कई सांसद राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने के सिए डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों में उनका साथ दे रहे हैं। ट्रंप यह प्रयास कर रहे हैं कि औपचारिक तौर पर इलेक्टोरल कॉलेज वोट की गिनती और जो बाइडन की जीत पर मोहर लगाने के लिए अगले सप्ताह जब कांग्रेस का सत्र आयोजित किया जाएगा, तब इन परिणामों को खारिज कर दिया जाए।

ट्रंप चुनाव परिणामों में धोखाधड़ी के लगाते रहे हैं आरोप
अमेरिका के सभी 50 राज्यों के इलेक्टोरल कॉलेज में जो बाइडन को 306 वोट मिले हैं। जबकि ट्रंप के हिस्से में 232 वोट आए थे। चुनाव में जीत के लिए इलेक्टोरल कॉलेज के 270 मतों की जरूरत होती है। मतदान के बाद से ही राष्ट्रपति ट्रंप चुनावों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी होने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed