{"_id":"633b9ac8bb34c46a185a05c7","slug":"donald-trump-files-defamation-suit-against-cnn-of-engaging-in-a-smear-campaign-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: अपने ऊपर लगे आरोप से बुरी तरह भड़के ट्रंप, इस बड़े चैनल के खिलाफ ठोका मानहानि का मुकदमा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: अपने ऊपर लगे आरोप से बुरी तरह भड़के ट्रंप, इस बड़े चैनल के खिलाफ ठोका मानहानि का मुकदमा
Tue, 04 Oct 2022 08:40 AM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 04 Oct 2022 08:40 AM IST
सार
दायर मुकदमे में डोनाल्ड ट्रंप ने दंडात्मक हर्जाने के तौर पर 475 मिलियन डॉलर की मांग की और कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
विस्तार
अपने ऊपर आरोप लगाए जाने से नाराज अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूज चैनल सीएनएन(CNN) के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने दंडात्मक हर्जाने के तौर पर सीएनएन से 475 मिलियन डॉलर की मांग की और दावा किया किस नेटवर्क ने उनके खिलाफ अपमान और बदनामी का अभियान चलाया है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के कोर्ट में दायर मुकदमे में दावा किया है कि, सीएनएन ने उन्हें राजनीतिक रूप से हराने के लिए एक प्रमुख समाचार संगठन के रूप में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था। वहीं, सीएनएन ने मामले पर टिप्पणी करने से फिलहाल इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रंप ने CNN पर लगाए गंभीर आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने 29 पेज के मुकदमे में दावा किया है कि CNN काफी समय से उनको निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। मेरी हार के बाद से उसने मेरे ऊपर हमले और तेज कर दिए हैं। मुझे बदनाम करने का एक तरह से अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि नेटवर्क को पता चल गया है कि मैं 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में फिर से उतरने वाला हूं इसलिए मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। लोगों के बीच बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मुकदमें में कहा गया है कि CNN ने ट्रंप के लिए नस्लवादी, रूसी पिट्ठू, विद्रोही जैसे शब्दों का प्रयोग किया है।
विज्ञापन