फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump dumps Reince Priebus and appoints John Kelly as new White House chief

डोनल्ड ट्रंप ने जॉन केली को बनाया चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़, प्रीबस की छुट्टी

Sat, 29 Jul 2017 03:32 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sat, 29 Jul 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump dumps Reince Priebus and appoints John Kelly as new White House chief
डोनल्ड ट्रंप
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के प्रमुख जॉन केली को चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ नियुक्त किया है। शुक्रवार दोपहर ट्विटर पर की गई इस घोषणा के बाद अब तक इस पद पर रहे राइन्स प्रीबस को इस पद से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन



प्रीबस पर लगातार पद से हटने का दबाव बना हुआ था, जब से उन पर ट्रंप के नए कम्युनिकेशन डायरेक्टर की नियुक्ति की सूचना लीक करने को लेकर उंगली उठी थी। राइन्स प्रीबस ने सीएनएन को बताया कि ट्रंप से बातचीत के बाद उन्होंने गुरुवार दोपहर इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति अलग दिशा में जाना चाहते थे। इस पद के लिए जॉन केली को चुना जाना बेहतरीन है।'
विज्ञापन



एक सप्ताह पहले कम्युनिकेशन डायरेक्टर बने एंथनी स्कारामुकी ने प्रीबस पर आरोप लगाया था कि वो मीडिया में जानकारी लीक कर रहे हैं। जॉन केली रिटायर्ड जनरल हैं जो बॉर्डर सिक्योरिटी के मामले में बड़ा नाम बन चुके हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करके केली की नई भूमिका की जानकारी दी और उन्हें महान अमरीकी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने लिखा, 'जॉन ने होमलैंड सिक्योरिटी में बेहतरीन काम किया है। वह मेरे प्रशासन का सच्चा सितारा रहे हैं।' व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बताया कि जॉन केली सोमवार से नई ज़िम्मेदारी संभालेंगे। जबकि उनकी सहायक इलैने ड्यूक होमलैंड सिक्योरिटी की कार्यकारी प्रमुख होंगी।

Donald Trump dumps Reince Priebus and appoints John Kelly as new White House chief
जॉन केली

कौन हैं जॉन केली?

केली फोर-स्टार जनरल हैं और मिलिट्री में क़रीब चार दशक बिता चुके हैं।

इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में हुई लड़ाइयों में बच्चे को खोने वाले वह सबसे बड़ी रैंक के मिलिट्री ऑफ़िसर हैं।

उनके बेटे रॉबर्ट की मौत 2010 में अफ़ग़ानिस्तान में एक ऑपरेशन के दौरान बारूदी सुरंग से हुए विस्फोट में हो गई थी।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग मुख्य रूप से बॉर्डर, प्रवास, साइबर हैकिंग, एयरपोर्ट सिक्योरिटी और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के लिए काम करता है।

रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के पूर्व प्रमुख प्रीबस को लेकर भी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया और उनके काम को बेहतर बताते हुए कहा, 'मुझे उन पर गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed