{"_id":"5e91bc568ebc3e76c60493be","slug":"donald-trump-congratulated-good-friday-instead-of-easter-people-on-twitter-strongly-criticized-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने 'ईस्टर' के बजाए 'गुड फ्राइडे' की दी बधाई, ट्विटर पर जमकर हो रहे ट्रोल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने 'ईस्टर' के बजाए 'गुड फ्राइडे' की दी बधाई, ट्विटर पर जमकर हो रहे ट्रोल
Sat, 11 Apr 2020 06:38 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 11 Apr 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने ट्वीट के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, ट्रंप ने ट्वीट कर गलती से ‘ईस्टर’ के बजाए ‘गुड फ्राइडे’ की शुभकामना दे डाली, जिसके चलते सोशल मीडिया पर वह लोगों के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, 'सभी को गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं।' इसे लेकर लोगों ने उनकी आलोचना की। ईसाई धर्म के मुताबिक, गुड फ्राइडे उस दिन मनाया जाता है, जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। ऐसे में पूरे विश्व में यह ईसाई समुदाय के लिए दुख का दिन है। वहीं, रविवार को मनाया जाने वाला ईस्टर ईसा मसीह के दोबारा जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है।
विज्ञापन
HAPPY GOOD FRIDAY TO ALL!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) April 10, 2020
ऐसे में लोगों ने ट्रंप पर बुनियादी ज्ञान नहीं होने को लेकर आलोचना की। ट्रंप के एक फॉलोवर ने लिखा, 'यह एक और सच है कि आप ईसाई धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते।' ट्विटर पर एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह इसाइयों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इसे खुशी का शुक्रवार नहीं कहा जाता। राष्ट्रपति नहीं जानते कि गुड फ्राइडे के दिन क्या हुआ था।
गौरतलब हो कि दुनिया के सभी देशों के मुकाबले अमेरिका इस समय कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप झेल रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है।