फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump challenges Joe Biden's decision, files lawsuit to block release of January 6 documents

कैपिटल हिल हिंसा: ट्रंप ने दी बाइडन के फैसले को चुनौती, हिंसा से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक न करने के लिए दायर किया मुकदमा

Tue, 19 Oct 2021 09:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 19 Oct 2021 09:27 AM IST
सार

जो बाइडन का कहना है कि समिति जांच के लिए दस्तावेजों की मांग कर रही है। छह जनवरी को कैपिटल हिल हिंसा शर्मनाक थी। 

विज्ञापन
Donald Trump challenges Joe Biden's decision, files lawsuit to block release of January 6 documents
Former US President Donald Trump - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल हिल हिंसा मामले में वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने कोलंबिया कोर्ट में मुकदमा दायर कर छह जनवरी को कैपिटल हिल हिंसा के दस्तावेज सार्वजनिक न करने की मांग की है। इस हिंसा की जांच कांग्रेस कमेटी के द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन


मुकदमे में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि समिति द्वारा दस्तावेजों की मांग गलत उद्देश्य की पूर्ति के लिए की गई है। दस्तावेजों का उस दिन हुई हिंसा से कोई सीधा संबंध नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति कई राष्ट्रपति रिकॉर्ड की मांग कर रही है। यह रिकॉर्ड विशेषाधिकारों से संबंधित मसला है। उन्होंने कहा कि समिति की मांग अवैध है। सांसदों द्वारा मांगे जा रहे रिकॉर्डों का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। समिति के पास किसी जांच एजेंसी की तरह कानूनी शक्तियां नहीं हैं। 
विज्ञापन


उधर, जो बाइडन का कहना है कि व समिति को जांच से नहीं रोकेंगे, क्योंकि छह जनवरी को हुई हिंसा एक ऐसी घटना थी, जिसमें विशेषाधिकारों का उल्लंघन किया गया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि समिति जांच के लिए दस्तावेजों की मांग कर रही है कि कैसे ट्रंप समर्थक ने कैपिटल हिल में घुस आए और हिंसा कर दी। जांच समिति ने हिंसा से पहले इकट्ठा की खुफिया जानकारियों, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दस्तावेजों की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed