फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump announced not to using Huawei due to security risk and called WHO a Chinese puppet

ट्रंप ने कहा- डब्ल्यूएचओ चीन की कठपुतली, जिनपिंग से बात करने की कोई योजना नहीं

Wed, 15 Jul 2020 08:05 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 15 Jul 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump announced not to using Huawei due to security risk and called WHO a Chinese puppet
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात नहीं की है और न ही उनकी ऐसा करने की कोई योजना है।

ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'नहीं, मैंने उनसे बात नहीं की है। मेरी उनसे बात करने की कोई योजना नहीं है।' उन्होंने कोरोना वायरस को चीन से बाहर फैलने से रोकने में उसकी नाकामी पर आक्रोश जताया।

उन्होंने कहा, 'इसमें कोई दोराय नहीं है कि हम संक्रमण को छिपाने और इसे दुनियाभर में फैलाने के लिए चीन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हैं। इसे रोका जा सकता था। उन्हें इसे रोकना चाहिए था।' वह इस मुद्दे पर चीन का पक्ष लेने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर भी बरसे। ट्रंप ने कहा कि वे वास्तव में चीन की कठपुतली थे।

विज्ञापन


साथ ही ट्रंप ने कई देशों से चीन की हुवावे कंपनी की सेवा ना लेने की अपील की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हुवावे कंपनी की सेवा लेने से सुरक्षा का एक बड़ा खतरा सामने आ सकता है। इससे पहले ब्रिटेन भी चीनी कंपनी हुवावे का इस्तेमाल ना करने का एलान कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed