फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump angry at Putin over Russian attacks on Ukraine, said- he is playing with fire

Donald Trump: यूक्रेन पर रूसी हमलों को लेकर पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वे आग से खेल रहे हैं

Tue, 27 May 2025 09:55 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Tue, 27 May 2025 09:55 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध विराम की अमेरिका की कोशिश सफल नहीं हो पा रही है। हाल के दिनों में रूस ने लगभग 900 ड्रोन यूक्रेन पर दागे हैं। वहीं पुतिन ट्रंप के युद्ध विराम के प्रस्ताव को खारिज कर रहे हैं। इसे लेकर अब ट्रंप ने पुतिन पर नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Donald Trump angry at Putin over Russian attacks on Ukraine, said- he is playing with fire
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेन पर लगातार हो रहे रूस के हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति आग से खेल रहे हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि व्लादिमीर पुतिन को यह अहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता तो रूस में पहले ही बहुत बुरी चीजें हो चुकी होतीं। मेरा मतलब है कि बहुत बुरी चीजें। वह आग से खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को लेकर अब सब्र खोते जा रहे हैं। मेरा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा बहुत अच्छा संबंध रहा है। लेकिन अब उनके साथ कुछ तो हुआ है। उनकी मति मारी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन बेवजह बड़ी संख्या में लोगों की जान ले रहे हैं। यूक्रेन के शहरों पर बिना किसी कारण के मिसाइल और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के संघर्ष विराम की कोशिशें नाकाम
अमेरिका की अगुवाई में संघर्ष विराम और शांति वार्ता के लिए कई महीने की कोशिशों के बावजूद इसका कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के इस महीने तुर्की में हुए पहले सीधे संवाद के बाद, केवल एक समझौता बंदी अदला-बदली का हुआ है, लेकिन वार्ता में कोई महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिली है। रूस का आक्रमण अब भी जारी है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नाराज हैं।

ये भी पढ़ें: 'अत्याचार और दमन के आगे झुकने की बजाय जेल में रहना पसंद करुंगा', इमरान खान ने PM शहबाज पर लगाए आरोप

रूस से यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला
शुक्रवार से रविवार तक, रूस ने लगभग 900 ड्रोन यूक्रेन पर दागे, जिसमें बड़े पैमाने पर बमबारी का सिलसिला जारी रहा। रविवार रात को, रूस ने यूक्रेन के खिलाफ तीन साल के युद्ध में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें 355 ड्रोन फेंके गए थे। सोमवार से मंगलवार तक, रूस ने 60 ड्रोन यूक्रेन पर दागे। वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने सात रूसी क्षेत्रों में 99 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें: हार्वर्ड विवि के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई तेज, 10 करोड़ डॉलर के अनुबंधों पर रोक लगाने की तैयारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed