फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump admin intensifies action against Harvard University, preparing to ban contracts worth $100 million

US: हार्वर्ड विवि के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई तेज, 10 करोड़ डॉलर के अनुबंधों पर रोक लगाने की तैयारी

Tue, 27 May 2025 07:56 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Tue, 27 May 2025 07:56 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से हार्वर्ड के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अब ट्रंप प्रशासन ने संघीय एजेंसियों से हार्वर्ड विवि के साथ किए गए 10 करोड़ डॉलर के अनुबंधों को रद्द करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Trump admin intensifies action against Harvard University, preparing to ban contracts worth $100 million
ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी - फोटो : हार्वर्ड विश्वविद्यालय/पीटीआई

विस्तार

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ ट्रंप प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब संघीय एजेंसियों से हार्वर्ड विवि के साथ किए गए 10 करोड़ डॉलर के अनुबंधों को रद्द करने के लिए कहा गया है।  जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन के एक मसौदा पत्र में एजेंसियों को विश्वविद्यालय के साथ अनुबंधों की समीक्षा करने और वैकल्पिक विक्रेताओं की तलाश करने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन मंगलवार को पत्र का एक संस्करण भेजने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


प्रशासन के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक प्रशासन ने नौ एजेंसियों में लगभग 30 ऐसे अनुबंध खोजे हैं, जिनको रद्द किया जाना है और इसकी समीक्षा की जाएगी। इन अनुबंधों की कुल राशि लगभग 100 मिलियन (10 करोड़) डॉलर है। इसमें होमलैंड सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए कार्यकारी प्रशिक्षण भी शामिल है। जिन एजेंसियों के अनुबंध महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, उन्हें निर्देश दिया जा रहा है कि वे उन्हें तत्काल न रोकें, बल्कि हार्वर्ड के अलावा किसी अन्य विक्रेता के पास जाने की योजना बनाएं। यह पत्र केवल हार्वर्ड के साथ संघीय अनुबंधों पर लागू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'डरने की जरूरत नहीं, जीत सरकार की होगी...', राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दी हार्वर्ड की फंडिंग रोकने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने दी है टैक्स से छूट समाप्त करने, विदेशी छात्रों को प्रवेश देने की मान्यता समाप्त करने की धमकी
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से हार्वर्ड के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि यह पहला अमेरिकी विश्वविद्यालय है जिसने सरकार की मांगों का खुलकर विरोध किया। इसमें फलस्तीन समर्थक गतिविधियों को कम करना और विविधता, समानता, और समावेशन प्रथाओं को समाप्त करना शामिल हैं। ट्रंप ने इससे पहले विवि के 2.6 बिलियन डॉलर से अधिक संघीय अनुसंधान अनुदान को रद्द कर दिया था। 

ये भी पढ़ें: 81 साल बाद मिले द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल चार सैनिकों के शव; परिवार ने 2013 में की खोज की शुरुआत

शिक्षा विभाग ने कहा था कि हार्वर्ड को तब तक कोई नया संघीय अनुदान नहीं मिलेगा, जब तक वह सरकार की मांगें नहीं मानता। वहीं ट्रंप ने विवि को इसे उदारवाद और यहूदी-विरोध का अड्डा बताया है। हार्वर्ड ने 21 अप्रैल को ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया। तब से ट्रंप प्रशासन ने विवि की फंडिंग में कटौती की है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के नामांकन को समाप्त करने का कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed