फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump again attack on China Blaming running a propaganda campaign to divert attention from Corona

ट्रंप ने फिर चीन पर साधा निशाना, कहा- कोरोना से ध्यान हटाने के लिए दुष्प्रचार अभियान चला रहा है

Thu, 21 May 2020 04:02 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 May 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump again attack on China Blaming running a propaganda campaign to divert attention from Corona
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका और चीन के बीच कोरोना वायरस को लेकर शुरू हुआ वाकयुद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने कहा है कि चीन ने दुनिया भर में जो दर्द और नरसंहार का प्रसार किया है, वह उससे ध्यान हटाने की कोशिश के तहत व्यापक दुष्प्रचार अभियान चला रहा है।

विज्ञापन


ट्रंप ने चीन द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर निराशा जताई और दावा किया कि चीन की अक्षमता की वजह से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई है।
विज्ञापन


ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट किया कि चीन बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चला रहा है, क्योंकि वह चाहता है कि सुस्त जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ में जीत जाएं ताकि वह अमेरिका का शोषण करना जारी रख सके जैसा वह मेरे आने तक दशकों तक कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि चीन की तरफ से प्रवक्ता मूर्खतापूर्ण बातें करते हैं और उस दर्द और नरसंहार से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं जो उनके देश ने दुनिया भर में फैलाया है। उसका दुष्प्रचार और अमेरिका तथा यूरोप पर दुष्प्रचार हमला एक अपमान है...यह सब शीर्ष से हो रहा है। वह मुसीबत को आसानी से रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने नहीं किया।

ट्रंप ने दुनिया भर में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया और उस पर अक्षमता का आरोप लगाया। राष्ट्रपति ने कहा कि चीन में कुछ नासमझ लोग बयान जारी कर चीन के अलावा वायरस के लिए सबको जिम्मेदार ठहराते हैं, जो हजारो लोगों की जान ले चुका है। कृपया इस मुर्ख व्यक्ति को समझाइए कि यह चीन की अक्षमता थी, जिससे दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई। इसके अलावा कुछ नहीं।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने पिछले महीने कहा था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोविड-19 के बारे में बताने वाला चीन पहला देश था। इसका मतलब यह नहीं है कि वायरस की उत्पत्ति वुहान से हुई है... कभी कुछ नहीं छुपाया गया है और न हम छुपाएंगे।


कोरोना वायरस पिछले साल दिसंबर में सबसे पहले चीन के वुहान में सामने आया था। यह वायरस दुनियाभर में 3,30,000 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है और 51 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed