{"_id":"5d63650b8ebc3e93dd48d190","slug":"donald-trump-advised-to-drop-atomic-bomb-to-save-america-from-cyclone-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका को चक्रवात से बचाने के लिए परमाणु बम गिराने की रिपोर्ट को ट्रंप ने किया खारिज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका को चक्रवात से बचाने के लिए परमाणु बम गिराने की रिपोर्ट को ट्रंप ने किया खारिज
Mon, 26 Aug 2019 08:16 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 26 Aug 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में आने वाले चक्रवातों पर, यहां पहुंचने से पहले ही परमाणु बम गिराने की सलाह दी है ताकि उनकी गति धीमी पड़ जाए। यह दावा एक्सियोस नाम की एक समाचार वेबसाइट ने रविवार को किया। हालांकि ट्रंप ने इसे पूरी तरह फर्जी खबर करार दिया है।
वेबसाइट में कहा गया है कि चक्रवात को लेकर हुई एक बैठक में ट्रंप ने जानना चाहा कि क्या अफ्रीका के तट पर चक्रवात बनने की प्रक्रिया को बाधित करने के लिए तूफान पर ही परमाणु बम गिराया जा सकता है। एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्य यह कहते हुए निकले कि हम इसका क्या करें ?
बताया जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस तरह की टिप्पणी पहली बार नहीं की है। 2017 में ट्रंप ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी से पूछा था कि क्या चक्रवातों के आने से पहले ही उन पर परमाणु बम गिराया जा सकता है। खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का उद्देश्य बुरा नहीं है।
विज्ञापन
वेबसाइट के अनुसार, ट्रंप का यह विचार नया नहीं है। इससे पहले 1950 में राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहोवर के कार्यकाल में एक सरकारी वैज्ञानिक ने यह सलाह दी थी। हालांकि बार-बार उठने वाले इस विचार पर वैज्ञानिक पहले भी असहमति जता चुके हैं।
वेबसाइट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह बातचीत कब हुई। बता दें कि अमेरिका में अक्सर चक्रवात आते रहते हैं। जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता है।
एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्य यह कहते हुए बाहर निकले, हम इसका क्या करें ?’’ वेबसाइट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह बातचीत कब हुई।
इस रिपोर्ट को लेकर ट्रंप ने एक बार मीडिया पर निशाना साधा और इसे फेक न्यूज करार दिया।
विज्ञापन
वेबसाइट में कहा गया है कि चक्रवात को लेकर हुई एक बैठक में ट्रंप ने जानना चाहा कि क्या अफ्रीका के तट पर चक्रवात बनने की प्रक्रिया को बाधित करने के लिए तूफान पर ही परमाणु बम गिराया जा सकता है। एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्य यह कहते हुए निकले कि हम इसका क्या करें ?
विज्ञापन
बताया जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस तरह की टिप्पणी पहली बार नहीं की है। 2017 में ट्रंप ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी से पूछा था कि क्या चक्रवातों के आने से पहले ही उन पर परमाणु बम गिराया जा सकता है। खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का उद्देश्य बुरा नहीं है।
विज्ञापन
वेबसाइट के अनुसार, ट्रंप का यह विचार नया नहीं है। इससे पहले 1950 में राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहोवर के कार्यकाल में एक सरकारी वैज्ञानिक ने यह सलाह दी थी। हालांकि बार-बार उठने वाले इस विचार पर वैज्ञानिक पहले भी असहमति जता चुके हैं।
वेबसाइट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह बातचीत कब हुई। बता दें कि अमेरिका में अक्सर चक्रवात आते रहते हैं। जिससे जान-माल का भारी नुकसान होता है।
ट्रंप ने किया खंडन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक्सियोस वेबसाइट की उस रिपोर्ट का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि वह देश में आने वाले चक्रवातों पर देश के तट तक पहुंचने से पहले ही परमाणु बम गिराना चाहते हैं। ट्रंप ने उस रिपोर्ट को हास्यास्पद बताया। एक्सियोस नाम की समाचार वेबसाइट ने रविवार को कहा था कि एक बैठक में ट्रंप ने जानना चाहा कि क्या अफ्रीका के तट पर चक्रवात बनने की प्रक्रिया को बाधित करने के लिए तूफान पर ही परमाणु बम गिराया जा सकता है।एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्य यह कहते हुए बाहर निकले, हम इसका क्या करें ?’’ वेबसाइट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह बातचीत कब हुई।
इस रिपोर्ट को लेकर ट्रंप ने एक बार मीडिया पर निशाना साधा और इसे फेक न्यूज करार दिया।