{"_id":"686f3939640bd4921b02c3e0","slug":"donald-trump-administration-resumes-sending-some-weapons-to-ukraine-after-pentagon-pause-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: यूक्रेन को लेकर अमेरिकी नीति में असमंजस के हालात, पेंटागन ने हथियारों की सप्लाई फिर शुरू की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: यूक्रेन को लेकर अमेरिकी नीति में असमंजस के हालात, पेंटागन ने हथियारों की सप्लाई फिर शुरू की
Thu, 10 Jul 2025 09:53 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:53 AM IST
सार
बीते हफ्ते पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यूक्रेन को किन हथियारों की आपूर्ति रोकी गई, उसकी वे जानकारी नहीं दे सकते और अमेरिकी राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ही इस बारे में फैसला लेंगे।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : रॉयटर्स/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन नीति को लेकर ट्रंप प्रशासन में असमंजस और समन्वय की कमी नजर आ रही है। दरअसल बीते दिनों खबर आई थी कि अमेरिका ने यूक्रेन को कई हथियारों की आपूर्ति रोक दी है। अब खबर आई है कि ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई फिर से शुरू कर दी है। जो हथियार भेजे जा रहे हैं, उनमें 155 एमएम के गोला बारूद और गाइडेड रॉकेट शामिल हैं। हालांकि ये जानकारी नहीं दी गई है कि हथियारों की आपूर्ति कब शुरू हुई।
व्हाइट हाउस ने हथियारों की सप्लाई पर रोक पर जताई हैरानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बीते हफ्ते यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रोकने का निर्देश दिया था। दरअसल पेंटागन द्वारा हथियारों के स्टॉक की समीक्षा के लिए आपर्ति रोकी गई थी। हालांकि इस फैसले पर व्हाइट हाउस ने हैरानी जताई है। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन को भेजे जाने वाले हथियारों पर कभी भी रोक नहीं लगाई गई थी। हालांकि सुरक्षा रणनीति के तहत अमेरिकी सेना के हथियारों के स्टॉक की समीक्षा की गई थी। बीते हफ्ते पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यूक्रेन को किन हथियारों की आपूर्ति रोकी गई, उसकी वे जानकारी नहीं दे सकते और अमेरिकी राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ही इस बारे में फैसला लेंगे। इससे साफ है कि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के मुद्दे पर समन्वय की कमी है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी।
ये भी पढ़ें- US vs Brazil: ट्रंप के 50% टैरिफ लगाने की धमकी पर भड़के राष्ट्रपति सिल्वा, कहा- बाहरी दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
ट्रंप ने पेंटागन के अधिकारियों से जताई निराशा
पूर्व में जब हथियारों की सप्लाई रोकने की खबर सामने आई थी तो बताया गया कि पैट्रियट मिसाइलों, जीएमएलआरएस रॉकेट, हेलफायर मिसाइल, होवित्जर राउंड आदि की आपूर्ति रोकी गई। अब ये साफ नहीं है कि पैट्रियट मिसाइलों की आपूर्ति फिर शुरू की गई है या नहीं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिका, यूक्रेन को रक्षात्मक हथियार पहुंचाना जारी रखेगा। हाल ही में पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने इस सवाल को टाल दिया कि हथियारों की आपूर्ति रोकने का आदेश किसने दिया।
ट्रंप ने हथियारों की आपूर्ति पर रोक के लिए पेंटागन के अधिकारियों से निराशा जाहिर की। वही पेंटागन ने इस बात से इनकार किया है कि रक्षा मंत्री हेगसेथ ने राष्ट्रपति से सलाह लिए बिना कोई कार्रवाई की। अमेरिका का यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले तेज़ कर दिए हैं। ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने की बात कही थी, लेकिन युद्धविराम समझौते पर सहमति नहीं बनने के बाद अब लग रहा है कि ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से खुश नहीं हैं और अमेरिका द्वारा हथियारों की आपूर्ति भी उसी ओर इशारा कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन