फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil President Silva furious at Trump's threat of imposing 50 per cent tariff Bolsonaro

US vs Brazil: ट्रंप के 50% टैरिफ लगाने की धमकी पर भड़के राष्ट्रपति सिल्वा, कहा- बाहरी दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं

Thu, 10 Jul 2025 08:58 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 08:58 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की। ट्रंप की घोषणा के कुछ ही घंटों के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 

विज्ञापन
Brazil President Silva furious at Trump's threat of imposing 50 per cent tariff  Bolsonaro
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ब्राजील समेत सात देशों पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे ब्राजील में बने उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैक्स लगाने की योजना बना रहे हैं। ब्राजील के अलावा उन्होंने अल्जीरिया, इराक, लीबिया, श्रीलंका पर 30 फीसदी, ब्रुनेई, मोल्दोवा पर 25 फीसदी और फिलीपींस पर 20 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया। यही नहीं ट्रंप ने ब्राजील पर पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध चलाने का भी आरोप लगाया है। ट्रंप के फैसले के खिलाफ ब्राजील ने कड़ा रुख अपनाया है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने ब्राजील पर लगाए गंभीर आरोप
ट्रंप द्वारा ब्राजील पर लगाया गया हालिया टैरिफ इस दक्षिण अमेरिकी देश के साथ अमेरिका के बढ़ते टकराव का संकेत है। बुधवार (अमेरिकी समयानुसार) को टैरिफ लगाने का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि ब्राजीली सामानों पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ एक अगस्त से लागू होगा, जो दर्जनों अन्य अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाली समय सीमा के जैसा ही है। ट्रंप ने इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारों को पत्र जारी करना शुरू कर दिया है क्योंकि वे और अधिक सौदों के लिए दबाव बढ़ा रहे हैं, लेकिन उन्होंने उन साझेदारों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनके साथ उनके देश का भारी घाटा है। ब्राज़ील पहले इन उच्च शुल्कों की धमकी वाले देशों में शामिल नहीं था।
विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यदि ब्राजील पर टैरिफ बढ़ाया गया तो उसी प्रकार की जवाबी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी देश द्वारा एकतरफा टैरिफ बढ़ोतरी का जवाब ब्राजील आर्थिक पारस्परिकता कानून के तहत देगा। पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को लेकर ट्रंप की टिप्पणी पर राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने यह भी चेतावनी दी कि ब्राजील की न्यायिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाहरी दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति लूला की ट्रंप को दो टूक-
राष्ट्रपति ट्रंप के एलान के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा। राष्ट्रपति सिल्वा ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए सार्वजनिक बयान के संदर्भ में निम्नलिखित बातों को स्पष्ट करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ब्राजील एक संप्रभु राष्ट्र है जिसकी स्वतंत्र संस्थाएं हैं, और वह किसी भी प्रकार की संरक्षकता को स्वीकार नहीं करेगा।

राष्ट्रपति सिल्वा ने कहा, तख्तापलट की योजना बनाने वालों के खिलाफ चल रही न्यायिक कार्यवाही पूरी तरह से ब्राजील की न्यायपालिका के अधीन है, और इस पर कोई ऐसा हस्तक्षेप या धमकी स्वीकार्य नहीं की जाएगी, जो राष्ट्रीय संस्थाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित करे।


ये भी पढ़ें: Donald Trump: नासा के अंतरिम प्रशासक नियुक्त किए गए सीन डफी, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए एलान

उन्होंने लिखा कि,  ब्राजील में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को आक्रामकता या हिंसक आचरण से भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए। सभी कंपनियां चाहे वे देशी हों या विदेशी....को ब्राजील के कानूनों का पालन करना अनिवार्य है यदि वे ब्राजील की सीमा में काम करना चाहती हैं। अमेरिका और ब्राज़ील के व्यापारिक संबंधों को लेकर अमेरिका द्वारा व्यापार घाटे का दावा गलत है। अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार पिछले 15 वर्षों में अमेरिका को ब्राजील के साथ व्यापार में 410 अरब डॉलर का अधिशेष  हुआ है।

उन्होंने कहा कि अतः यदि अमेरिका किसी भी प्रकार का एकतरफा टैरिफ बढ़ाता है, तो ब्राजील की आर्थिक पारस्परिकता कानून के अनुसार उसका जवाब दिया जाएगा। संप्रभुता, सम्मान और ब्राजीली लोगों के हितों की अडिग रक्षा ही हमारे अंतरराष्ट्रीय संबंधों की मार्गदर्शक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed