{"_id":"5f5bda333dfeb841f03681cd","slug":"donald-trump-accuses-his-rival-joe-biden-for-selling-the-country-to-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडेन पर देश को चीन को बेचने का लगाया आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडेन पर देश को चीन को बेचने का लगाया आरोप
Sat, 12 Sep 2020 01:42 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Donald trump
- फोटो : Twitter
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन पर चीन के मामले में ‘‘कमजोर’’ रहने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि जो बाइडेन का परिवार सीधे चीनी सेना को देश ‘‘बेच रहा’’ है। ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बाइडेन चीन को लेकर कमजोर हैं। इस बात का कल खुलासा हुआ कि एक ऐसी कंपनी ने एक बड़े चीनी सैन्य रक्षा ठेकेदार को मिशिगन की एक ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी की बिक्री संभव बनाई, जिसका आंशिक मालिकाना हक जो बाइडेन के बेटे हंटर के पास है।’’
विज्ञापन
बाइडेन के पास शंघाई की निजी इक्विटी कंपनी बोहाई हार्वेस्ट आरएसटी की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है। राष्ट्रपति ने संवाददाताओं पर आरोप लगाया कि वे मिशिगन संबंधी वित्तीय लेन देन के बारे में रिपोर्टिंग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप इसके बारे में नहीं लिखना चाहते, क्या आप लिखना चाहते हैं? बाइडेन ने अपने पूरे करियर में चीन को मिशिगन की नौकरियां बेचीं।’’
विज्ञापन
मिशिगन की कंपनियां चीन को बेच रहे जो बाइडेन: ट्रंप
ट्रम्प ने कहा, ‘‘अब बाइडेन परिवार सीधे चीनी सेना को हमारा देश बेच रहा है। उसके पास नौकरी नहीं थी। अब अचानक वह मिशिगन की कंपनियां चीन को बेच रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी सेना को अमेरिकी विनिर्माण की नौकरियां मिलीं और बाइडेन परिवार को इसके एवज में धन मिला। ट्रम्प ने आगे कहा, ‘‘यदि जो बाइडेन कभी चुनाव जीतते हैं, तो चीन अमेरिका का मालिक होगा, वे अमेरिका के मालिक होंगे।’’ उन्होंने बाइडेन पर कोरोना वायरस टीके के संबंध में उनके प्रयास कमजोर करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन