डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटीन हुए अमेरिकी राष्ट्रपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगियों में से एक होप हिक्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिक्स, जो राष्ट्रपति के परामर्शदाता के रूप में कार्य करती हैं उन्होंने बुधवार की रैली में उनके साथ यात्रा की थी। वे गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया क्वारंटीन हो गए हैं।
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, 'होप हिक्स, जो एक बिना किसी ब्रेक के इतनी मेहनत कर रही हैं, उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भयानक! प्रथम महिला और मैं कोरोना जांच परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी बीच, हम अपने आपको क्वारंटीन कर रहे हैं।'
Hope Hicks, who has been working so hard without even taking a small break, has just tested positive for Covid 19. Terrible! The First Lady and I are waiting for our test results. In the meantime, we will begin our quarantine process!
विज्ञापन विज्ञापन— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 2, 2020
31 साल की हिक्स कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली राष्ट्रपति की निकटतम सहयोगी हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति के साथ एयरफोर्स वन से यात्रा की थी। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में, गुरुवार रात कहा कि वह और प्रथम महिला उसके साथ बहुत समय बिताते हैं। चुनाव प्रचार के कारण ट्रंप राज्यों की यात्रा कर रहे हैं।
ट्रंप ने गुरुवार को एक फंडरेजर कार्यक्रम के लिए न्यू जर्सी की यात्रा की थी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डीरे ने एक बयान में कहा, 'राष्ट्रपति अपने और अमेरिकी लोगों के लिए काम करने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं।' हिक्स ने इस हफ्ते राष्ट्रपति के साथ कई बार यात्रा की है।
राष्ट्रपति के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हिक्स ने पहले व्हाइट हाउस संचार निदेशक के रूप में कार्य किया था। वे इस साल चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासन में शामिल हो गई हैं। व्हाइट हाउस के कई कर्मचारी वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिसमें केटी मिलर, उपाध्यक्ष माइक पेंस के प्रेस सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन और राष्ट्रपति के व्यक्तिगत सेवक शामिल हैं।