फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dominance of Indians in Singapore govt, PM Lawrence Wong handed over responsibility to these leaders

Singapore: सिंगापुर की सरकार में भारतवंशियों का दबदबा, पीएम लॉरेंस वोंग ने इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 21 May 2025 08:15 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर सिटी Published by: बशु जैन Updated Wed, 21 May 2025 08:15 PM IST
सार

तीन मई को हुए आम चुनावों में लॉरेंस वोंग की पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने भारी जीत हासिल की है। अब प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने नए मंत्रिमंडल का एलान किया। 17 सदस्यीय मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के छह नेताओं को जगह दी गई है। इन नेताओं को विदेश, व्यापार, गृह समेत अहम विभागों का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
Dominance of Indians in Singapore govt, PM Lawrence Wong handed over responsibility to these leaders
लॉरेंस वोंग, सिंगापुर के नए पीएम - फोटो : ANI

विस्तार

सिंगापुर की सरकार में भारतवंशियों का दबदबा है। देश के नए प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने बुधवार को नए मंत्रिमंडल का एलान किया है। 17 सदस्यीय मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के छह नेताओं को जगह दी गई है। इन नेताओं को विदेश, व्यापार, गृह समेत अहम विभागों का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


देश में तीन मई को हुए आम चुनावों में लॉरेंस वोंग की पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने भारी जीत हासिल की। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने नए मंत्रिमंडल का एलान किया। इसमें तीन समन्वय मंत्री शामिल हैं। वहीं गान किम योंग को उपप्रधानमंत्री बनाया गया है।  मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री कार्यालय और 16 मंत्रालयों में 15 मंत्री और दो कार्यवाहक मंत्री भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेनी सेना को खदेड़ने के दावे के बाद कुर्स्क क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पुतिन, सैनिकों से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री वोंग ने भारतीय मूल के षणमुगम को गृह मंत्री पद पर बरकरार रखा है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए समन्वय मंत्री का काम भी देखेंगे। जबकि वे कानून विभाग छोड़ देंगे। षणमुगम अभी तक गृह मंत्रालय के साथ कानून विभाग भी देख रहे थे। इसके अलावा विवियन बालाकृष्णन विदेश मंत्री बने रहेंगे। जबकि इंद्राणी राजा प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री होंगी। भारतीय मूल के मुरली पिल्लई को वरिष्ठ राज्य मंत्री बनाया गया है। वे कानून और परिवहन विभाग के मंत्री होंगे।


इसके साथ ही जनिल पुथुचेरी को शिक्षा और पर्यावरण राज्य मंत्री, पीएपी के नए सदस्य और भारतीय मूल के दिनेश वासु दाश वरिष्ठ संसदीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। वे दक्षिण पूर्व जिले के मेयर भी होंगे। वोंग ने कहा कि मैंने सिंगापुर के लिए सबसे मजबूत टीम बनाने की पूरी कोशिश की है। वोंग ने वित्त विभाग अपने पास ही रखा है। उन्होंने नौ नए राजनीतिक पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की है।

ये भी पढ़ें:  बलूचिस्तान में स्कूल बस में आत्मघाती विस्फोट, चार बच्चों सहित पांच की मौत; 40 घायल

गान किम योंग व्यापार एवं उद्योग मंत्री तथा उपप्रधानमंत्री बने रहेंगे। चान चुन सिंग रक्षा मंत्री तथा सार्वजनिक सेवाओं के समन्वय मंत्री का कार्यभार संभालेंगे। सिंगापुर की आजादी के बाद से ही सत्ता पर काबिज पीएपी ने चुनाव में 92 में से 82 संसदीय सीट जीतीं थीं। बाकी 10 सीट वर्कर्स पार्टी के खाते में गईं, जो संसद में एकमात्र विपक्षी दल है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed