Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Iran US War Trump West Asia Russia Ukraine Crisis China Bangladesh PAK Politics crime news

वर्ल्ड अपडेट्स: ट्रंप बोले- जंग अमेरिका ने शुरू नहीं की; 44 करोड़ में नीलाम हुआ रूस के शाही परिवार का ब्रेसलेट

Thu, 12 Nov 2026 05:33 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Nov 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
World Updates Iran US War Trump West Asia Russia Ukraine Crisis China Bangladesh PAK Politics crime news
विदेश की समाचार सुर्खियाां - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि तेहरान 1979 से ही अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़ता रहा है। ट्रंप ने अपने प्रशासन की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन आंशिक परिणाम के बजाय पूर्ण विजय चाहता है। ट्रंप ने आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री में 2026 के राष्ट्रीय वेटरन्स डे समारोह में यह बात कही। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सैन्य अभियानों ने ईरान की क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका ने बी-2 बमवर्षकों का उपयोग कर ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका। ईरान के खिलाफ अभियान सात महीने पहले शुरू हुए थे। इन अभियानों में 18 अमेरिकी सैनिकों की जान गई। ट्रंप के अनुसार, यह संघर्ष जल्द समाप्त होगा और दुनिया अधिक सुरक्षित व शांतिपूर्ण बनेगी।

विज्ञापन

44 करोड़ रुपये में बिका रूस के शाही परिवार का ब्रेसलेट

स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एक खास ब्रेसलेट की नीलामी हुई। यह रूस के पुराने शाही परिवार रोमानोव से जुड़ा है। इसमें करीब 198 कैरेट का बड़ा नीला नीलम (बेहद दुर्लभ रत्न) लगा है। पूरे ब्रेसलेट पर हीरे जड़े हैं। यह 41 लाख स्विस फ्रैंक यानी करीब 4.9 मिलियन डॉलर में बिका। इसकी कीमत पहले लगाए गए अनुमान से कई गुना ज्यादा रही। नीलामी कराने वाली कंपनी सोथबी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह नीलम तकिए जैसी गोलाई वाले आकार का है। माना जाता है कि यह कभी रूस के शाही परिवार के पास था। इसे दुनिया के बेहद दुर्लभ रत्नों में गिना जाता है। नीलामी से पहले इसकी कीमत 8.5 लाख से 17 लाख स्विस फ्रैंक यानी करीब 1 से 2 मिलियन डॉलर आंकी गई थी। लेकिन बुधवार देर रात हुई नीलामी में इसे इससे कहीं ज्यादा कीमत मिली। इस ब्रेसलेट को एक निजी खरीदार ने खरीदा है। हालांकि, उसकी पहचान नहीं बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 197.80 कैरेट का सीलोन नीलम है। माना जाता है कि यह दक्षिण एशिया के मुगल साम्राज्य से रूस पहुंचा था। 19वीं सदी में यह रूस के शाही गहनों का हिस्सा बन गया। आज भी इसे रूस के शाही परिवार के बचे हुए सबसे खास और कीमती रत्नों में गिना जाता है। रूस के सम्राट जार निकोलस द्वितीय की मां महारानी मारिया फ्योदोरॉवना ने 1903 में एक शाही समारोह में यह नीलम पहना था। यह समारोह सेंट पीटर्सबर्ग के विंटर पैलेस में हुआ था।

इंडोनेशिया में उपराष्ट्रपति जिब्रान ने दिया इस्तीफा, गहराया सियासी संकट

इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो (जोकोवी) के 39 साल के बेटे जिब्रान के इस फैसले से राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और जोकोवी के बीच राजनीतिक गठबंधन पर संकट गहरा गया है। जिब्रान के सहयोगी बुडी एरी सेतियादी के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया है। जिब्रान की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठने के बाद उनका राजनीतिक संकट बढ़ गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उनका शैक्षणिक समकक्षता प्रमाण पत्र रद्द कर दिया। वहीं, करीब 120 सांसदों ने उनके खिलाफ महाभियोग की मांग की है। इस्तीफे के बाद संसद का उच्च सदन खाली पद की घोषणा कर 60 दिनों के भीतर नए उपराष्ट्रपति का चुनाव कराएगा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, प्राबोवो और जोकोवी का गठबंधन टूटने से सरकार की अस्थिरता बढ़ सकती है। जब पहले से ही सरकार आर्थिक नीतियों, निवेशकों के घटते भरोसे और मुफ्त स्कूली भोजन योजना से जुड़े विवादों का सामना कर रही है।

Trending Videos

ट्रंप की जांच पर गार्सिया ने व्हाइट हाउस की चेतावनी ठुकराई

अमेरिकी संसद की ओवरसाइट समिति के आगामी अध्यक्ष रॉबर्ट गार्सिया ने बुधवार (स्थानीय समय) कहा है कि उन्हें व्हाइट हाउस की तरफ से चेतावनी नहीं मिली है। यह चेतावनी डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों पर संभावित कानूनी कार्रवाई और यूएस कांग्रेस की तरफ से की जाने वाली जांच से जुड़ी है। गार्सिया ने सीएनएन को बताया कि डेमोक्रेट ट्रंप प्रशासन की जांच से डरेंगे नहीं। उन्होंने जनवरी में समिति का नियंत्रण संभालने पर आक्रामक तरीके से निगरानी का संकल्प भी दोहराया। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने गार्सिया को पत्र भेजकर सांविधानिक सीमाओं से बाहर जांच न करने की चेतावनी दी है। हालांकि, एक सूत्र ने सीएनएन को बताया कि गार्सिया को वह पत्र नहीं मिला है। व्हाइट हाउस के वकील विल शार्फ ने पत्र में सांसदों से सांविधानिक सीमाओं के भीतर जांच करने की अपेक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed