Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain Sees First Nationwide General Strike in 12 Years Over Housing Crisis and Rising Rents

किराये के बोझ और घरों की कमी पर स्पेन में हल्लाबोल: 12 साल बाद पहली देशव्यापी हड़ताल; सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Thu, 12 Nov 2026 06:15 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, मैड्रिड ।
एजेंसी, मैड्रिड । Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 06:15 AM IST
सार

स्पेन में बढ़ते आवास संकट और महंगे किराये के खिलाफ 2014 के बाद पहली बार देशव्यापी आम हड़ताल हुई। तूफान और भारी बारिश के बावजूद श्रमिक संगठनों और किरायेदार समूहों के समर्थन से हजारों लोग सड़कों पर उतरे। घरों की कमी के कारण किराया लगातार बढ़ रहा है। इसका असर आम लोगों के साथ छोटे कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। बंदरगाहों और कई कारखानों में कामकाज ठप रहा।
 

विज्ञापन
Spain Sees First Nationwide General Strike in 12 Years Over Housing Crisis and Rising Rents
स्पेन में विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेन में लगातार बढ़ते आवास संकट और आसमान छूते किराये के खिलाफ बुधवार को देशभर में श्रमिकों ने आम हड़ताल की। चार्ल्स और ब्रूना नाम के दो तूफानों का खतरे और भारी बारिश के बावजूद हजारों कर्मचारी सड़कों पर उतरे। 2014 के बाद यह स्पेन की पहली देशव्यापी आम हड़ताल है। इसे दो प्रमुख श्रमिक संगठनों यूजीटी और सीसीओओ के साथ किरायेदार संगठनों का भी समर्थन मिला। दोनों यूनियन 10 लाख से अधिक श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
विज्ञापन


मैड्रिड में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और 13 लोगों को चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ी। बैंक ऑफ स्पेन के मुताबिक, देश में करीब 7.5 लाख घरों की कमी है, जो 2028 तक बढ़कर 10 लाख से अधिक हो सकती है। घरों की कमी की वजह से किराये में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्पेन की युवा परिषद के मुताबिक, औसतन मासिक किराया 1,176 यूरो (करीब 1.23 लाख रुपये) है, जो एक युवा की औसत महीने की आमदनी का 98.7 फीसदी है। मैड्रिड के 36 साल के अस्पताल कर्मचारी जीसस गोंजालेज के मुताबिक, इतनी उम्र होने के बावजूद वह अकेले रहने में सक्षम नहीं हैं। 
विज्ञापन


बंदरगाहों और कारखानों में कामकाज पूरी तरह ठप
यूनियनों के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बंदरगाहों और ऑटोमोबाइल उद्योग में हड़ताल का समर्थन 90 फीसदी तक रहा। नवारे में फोक्सवैगन और बार्सिलोना में सीट के कारखानों में कामकाज पूरी तरह ठप होने की खबर है। मांस उद्योग में 85, कचरा संग्रहण में 82 और ऊर्जा क्षेत्र में 75 फीसदी की भागीदारी बताई गई। बिजली की मांग में भी 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की भर्ती भी बनी बड़ी चुनौती
एक व्यापारिक संगठन की उपाध्यक्ष एंजेला डी मिगुएल ने कहा कि घरों की कमी का संकट केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे छोटे व्यापारी भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सस्ते और उपलब्ध घरों की कमी के कारण कर्मचारियों के लिए काम की जगह के पास रहना मुश्किल हो गया है, जिससे छोटे व्यवसायों के लिए नए कर्मचारियों की भर्ती करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed