फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: Putin visits Kursk region after claiming to expel Ukrainian army, meets soldiers

Russia: यूक्रेनी सेना को खदेड़ने के दावे के बाद कुर्स्क क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पुतिन, सैनिकों से की मुलाकात

Wed, 21 May 2025 04:08 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: बशु जैन Updated Wed, 21 May 2025 04:08 PM IST
सार

अगस्त 2024 में यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क में घुसपैठ की थी। हाल ही में रूस ने दावा किया था कि उसने पिछले महीने यूक्रेनी सेना को कुर्स्क क्षेत्र से बाहर निकाल दिया है। पुतिन ने कुर्स्क में परमाणु ऊर्जा संयंत्र-2 का दौरा किया। यहां उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Russia: Putin visits Kursk region after claiming to expel Ukrainian army, meets soldiers
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन की सेना को खदेड़ने के दावे के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुर्स्क क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने यहां पहुंचकर सैनिकों से मुलाकात की। हाल ही में रूस ने दावा किया था कि उसने पिछले महीने यूक्रेनी सेना को कुर्स्क क्षेत्र से बाहर निकाल दिया है। 
विज्ञापन


रूस की सरकारी मीडिया ने एक वीडियो में दिखाया कि पुतिन ने कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र-2 का दौरा किया। यह अभी भी निर्माणाधीन है। पुतिन ने बंद दरवाजों के पीछे चयनित स्वयंसेवकों से मुलाकात की। इसमें कई स्वयंसेवक रूसी ध्वज वाले कपड़े पहने थे। पुतिन ने स्वयंसेवकों से कहा कि कठिन परिस्थिति के दौरान आप इस इलाके और देश के लिए जो कुछ कर रहे हैं, वह जीवन भर आपके साथ रहेगा, क्योंकि यह आपके जीवन का सबसे सार्थक कार्य है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जिसके लिए 14.5 लाख करोड़ खर्चने को तैयार ट्रंप; किस खतरे से सुरक्षा की तैयारी?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने कुर्स्क के कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिन्शतेन से कहा कि हम उन विस्थापित परिवारों को मासिक भुगतान जारी रखेंगे जो अभी भी अपने घरों को वापस नहीं लौट सके हैं। वह इस क्षेत्र में एक संग्रहालय बनाने के प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। इससे पहले पुतिन ने मार्च में कुर्स्क क्षेत्र का दौरा किया था। तब यूक्रेनी सैनिकों का क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जा था। 


यूक्रेन पर लगाया ड्रोन भेजने का आरोप
इस दौरान रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन पर ड्रोन भेजने का आरोप लगाया। रूस ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में देशभर में 159 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। इनमें ओरयोल क्षेत्र में 53 और ब्रायंस्क क्षेत्र में 51 ड्रोन मार गिराए गए। वहीं यू्क्रेन ने कहा कि उसके उत्तरी सुमी क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। कीव क्षेत्र में एक परिवार के चार सदस्य उस समय घायल हो गए जब ड्रोन का मलबा उनके घर पर आ गिरा। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर रात भर में 76 शाहेड और नकली ड्रोन दागे।

ये भी पढ़ें: रूस पर लगाए गए नए ब्रिटिश प्रतिबंधों के बाद बोले जेलेंस्की- धन्यवाद ब्रिटेन, सिर्फ दबाव ही करेगा काम

अगस्त 2024 में यूक्रेन ने की थी कुर्स्क में घुसपैठ
अगस्त 2024 में यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क में घुसपैठ की थी।  यह घुसपैठ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार थी जब किसी आक्रमणकारी ने रूसी क्षेत्र पर कब्जा किया था और क्रेमलिन के लिए अपमानजनक था। 2023 के अंत से कुर्स्क को छोड़कर युद्ध के मैदान में रूस ने कई जगह बढ़त हासिल की है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed