फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several killed including children in suicide blast in khuzdar balochistan pakistan

Pakistan: बलूचिस्तान में स्कूल बस में आत्मघाती विस्फोट, चार बच्चों सहित पांच की मौत; 40 घायल

Wed, 21 May 2025 03:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 May 2025 03:14 PM IST
सार

Pakistan: बलूचिस्तान में स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही बस में विस्फोट हो गया। इसमें चार बच्चों सहित पांच की मौत हो गई। वहीं, चालीस लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में इसे आत्मघाती हमला माना जा रहा है। 
 

विज्ञापन
several killed including children in suicide blast in khuzdar balochistan pakistan
Bomb Blast, Blast, बम धमाका - फोटो : AI Generated

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में एक स्कूल बस में आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा, 40 घायल हुए हैं। यह विस्फोट खुजदार जिले में हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विस्फोट कथित तौर पर आईईडी के जरिए किया गया। डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने इसे कायरतापूर्ण और वीभत्स हमला बताया और कहा कि इसमें तीन बच्चे और दो वयस्क नागरिक मारे गए और कई बच्चे घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद भीड़ ने पाकिस्तान के गृह मंत्री के घर में लगाई आग; सिंध में नहीं रुक रही हिंसा
विज्ञापन
विज्ञापन


'कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारियों ने एकत्र किए सबूत'
खुजदार के उपायुक्त यासिर ने बताया कि जीरो प्वाइंट इलाके के पास हुए विस्फोट में 40 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमले के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने जांच के लिए सबूत एकत्र किए। यासिर ने कहा कि शुरुआती जांच में यह संकेत मिल रहा है कि यह एक आत्मघाती हमला था। 


ये भी पढ़ें: सूडान भेजे गए प्रवासियों को हिरासत में ही रखने का आदेश, अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन के फैसले को रोका

शवों और और घायलों को सेना के अस्पताल ले जाया गया
उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को संयुक्त सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को यहां से क्वेटा और कराची के अस्पतालों में भेजा जाएगा। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि विस्फोट में चार बच्चे मारे गए हैं। 

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ और राष्ट्रपति जरदारी ने दुख जताया
जिओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की और मासूमों और उनके शिक्षकों की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों की पहचान करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने का निर्देश भी दिया। वहीं, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की निंदा की और इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया। 


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed