{"_id":"5e91158e8ebc3e78b7131654","slug":"dogs-will-be-considered-as-a-pet-animals-in-china-may-reduce-their-purchasing-and-killings","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में कुत्ता भी अब पालतू जानवर, लग सकती है मांस की बिक्री पर रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में कुत्ता भी अब पालतू जानवर, लग सकती है मांस की बिक्री पर रोक
Sat, 11 Apr 2020 06:25 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 11 Apr 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
चीन में कुत्ते
- फोटो : social media
चीन में कुत्ते के मांस की बिक्री पर रोक लग सकती है क्योंकि बीजिंग ने जंगली जानवरों को लेकर नया मसौदा तैयार किया है जिस पर जनता राय देगी। मसौदे के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुत्ता पालूत जानवर होगा। कुत्ते की खरीद-फरोख्त और उसके मीट की बिक्री नहीं होगी। 13 अन्य जानवरों की खरीद-बिक्री पर भी जनता से सुझाव मांगे गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जानवरों की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
चीन के कृषि मंत्रालय द्वारा बुधवार को प्रकाशित मसौदे के दिशा-निर्देश में कहा गया है कि कुत्ता पालतू है। मंत्रालय ने कहा, 'ऐसा इसलिए क्योंकि अब इसका प्रयोग खेल जगत और सेना में होगा। आदेश में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनका प्रयोग खाने के लिए नहीं होता और चीन में भी अब नहीं होगा। मसौदे में यह भी है कि वे 18 अन्य जानवरों पर जनता की राय लेगा जिसमें सुअर, पॉल्ट्री पशु और ऊंट समेत अन्य शामिल हैं। इसके अलावा 13 अन्य विशेष प्रजातियां जिसमें रींडर, अलपाका, फीजेंट्स, ऑस्ट्रिच और लोमड़ी शामिल हैं, जिनकी बिक्री पर विचार होगा।
विज्ञापन