{"_id":"5cb58ea8bdec22493442fad3","slug":"doctors-can-heart-surgery-of-former-pak-pm-nawaz-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ का हो सकता है दिल का ऑपरेशन, मरियम बोलीं- सही उपचार सेवा नहीं दे रही इमरान सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नवाज शरीफ का हो सकता है दिल का ऑपरेशन, मरियम बोलीं- सही उपचार सेवा नहीं दे रही इमरान सरकार
Tue, 16 Apr 2019 01:44 PM IST
आसिम खान
भाषा, लाहौर
भाषा, लाहौर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अगर एंजियोप्लास्टी न हो सकी तो उनके ह्रदय की शल्य चिकित्सा करनी पड़ सकती है। उनके निजी चिकित्सक ने यह आशंका व्यक्त की है। शरीफ (69) अल-अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सात साल की सजा काट रहे हैं। उनका सोमवार को यहां स्थित शरीफ मेडिकल सिटी में आगा खान यूनिवर्सिटी के चिकित्सकों ने परीक्षण किया था। डॉन अखबार ने यह खबर दी है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि शरीफ की जांच के बाद उनके निजी चिकित्सक अदनान खान ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ह्रदय रोग से गंभीर रूप से पीडि़त हैं और अगर उनकी एंजियोप्लास्टी संभव नहीं हो सकी तो उनका ऑपरेशन करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की पुत्री मरियम ने भी ट्वीट कर बताया ‘आज आगा खान यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने मियां नवाज शरीफ की जांच की। रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। उनकी समस्याएं गंभीर हैं और डॉक्टर चिंतित हैं।’ शरीफ परिवार का आरोप है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार उन्हें ठीक से चिकित्सा सेवा मुहैया नहीं करवा रही है।
विज्ञापन