{"_id":"5ec6ce229f780525c72d7e1d","slug":"do-tomatoes-kept-in-the-fridge-and-tomatoes-kept-at-room-temperature-differ-in-taste","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रिज में रखा टमाटर और कमरे के तापमान पर रखा टमाटर क्या स्वाद में अलग होता है?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रिज में रखा टमाटर और कमरे के तापमान पर रखा टमाटर क्या स्वाद में अलग होता है?
Fri, 22 May 2020 12:23 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हालैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हालैंड
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 22 May 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
टमाटर
- फोटो : Pixabay
क्या फ्रिज में रखा टमाटर और कमरे के तापमान में रखा टमाटर, स्वाद में अलग होता है? यह एक ऐसा सवाल है जिसको लेकर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं, यहां तक की घरों के अंदर तो कई बार इसे लेकर लंबी बहस भी छिड़ जाती है। लेकिन आज हम आपको इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं, और सही जवाब है 'नहीं'। दरअसल अब शोधकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि टमाटर को फ्रिज में रखा जाता है या कमरे के तापमान पर, दोनों का स्वाद एक जैसा ही होगा।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने सलाद को 7 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस पर अलग-अलग रखा, इसके बाद इस सलाद को स्वादों के विशेषज्ञ पैनल के सामने रखा गया, जिन्होंने दोनों के बीच स्वाद में कोई बड़ा अंतर नहीं पाया।
विज्ञापन
टमाटर को परीक्षण के लिए मिठास, एसिडिटी और रस जैसी विशेषताओं पर चिह्नित किया गया था। यह शोध हालैंड के गोटिंगन विश्वविद्यालय में किया गया था, जहां शोधकर्ताओं की टीम ने कहा, कि पैनल में बैठे लोग भोजन का आकलन करने में प्रशिक्षित थे।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्षों को फ्रंटियर्स टू प्लांट साइंस में रिपोर्ट करते हुए कहा कि कम समय के लिए फ्रिज में एक पका हुआ टमाटर रखने से स्वाद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।