फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   do 150 minute exercise a week, heart failure risk will be 66 percent less, one step walking is also beneficial

सेहत की बात : सप्ताह में 150 मिनट कसरत, हार्ट फेल का खतरा 66 फीसदी कम रहेगा, एक कदम चलना भी फायदेमंद

Sun, 04 Sep 2022 05:53 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 04 Sep 2022 05:53 AM IST
सार

शोधकर्ता डॉ. को ने बताया, अध्ययन में 96.6 फीसदी श्वेत लोग थे, जिनकी औसत उम्र 56 वर्ष थी। इनमें 57 फीसदी महिलाएं थीं। छह वर्ष तक लगातार इन लोगों की शरीरिक गतिविधियों और दिल के स्वास्थ्य का अध्ययन किया गया।

विज्ञापन
do 150 minute exercise a week, heart failure risk will be 66 percent less, one step walking is also beneficial
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पहली बार ब्रिटेन के बायोबैंक अध्ययन से पता चला है कि सप्ताह में 150-300 मिनट की साधारण या 75-150 मिनट की भारी कसरत दिल को दुरुस्त बनाए रखती है। 94 हजार वयस्कों पर छह वर्ष तक किए गए अध्ययन के नतीजे शनिवार को अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के शीर्ष जर्नल सर्कुलेशन में प्रकाशित हुए। हालांकि, एएचए की तरफ से वयस्कों को सप्ताह में 75 मिनट भारी या 150 मिनट साधारण कसरत की सलाह दी जाती है। 75 से 150 मिनट कसरत से हार्ट फेल का खतरा 66 फीसदी कम होता है।

विज्ञापन


स्कॉटलैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो में जन स्वास्थ्य के व्याख्याता व शोध पत्र के सह-लेखक डॉ. फ्रेडरिक ने कहा, नियमित शारीरिक गतिविधियां कई तरीकों से हार्ट फेल होने के जोखिम कम करती हैं। मसलन, नियमित कसरत से वजन नहीं बढ़ता, जिसकी वजह से वजन संबंधी कार्डियोमेटाबोलिक स्थितियां, जैसे हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डाइबिटीज को जोखिम कम होता है। इसके अलावा नियमित कसरत से     दिल मजबूत होता है। 
विज्ञापन


व्यापक अध्ययन की जरूरत
यह अध्ययन चूंकी पूरी तरह से श्वेत लोगों पर हुआ है, लिहाजा इसके व्यापक असर के लिए व्यापक अध्ययन की जरूरत है। इसके अलावा कितनी तीव्रता और कितनी मात्रा में शारीरिक गतिविधियों को दिल की सेहत पर कितना असर होता है, यह जानने के लिए भी अलग अध्ययन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज चलना ज्यादा अच्छा
डॉ. को कहते हैं, 10 मिनट यूं ही पड़े रहने की तुलना में आराम से टहलना भी लाभदायक है। शोध के नतीजे बताते हैं कि शरीर के स्थिर पड़े रहने की तुलना में हर हलचल दिल की सेहत के लिए लाभदायी है। को ने बताया, अगर थोड़ा, तेजी से चलें, तो इसकी नतीजे और अच्छे हो सकते हैं।

मानक से ज्यादा वजनी लोगों को ज्यादा लाभ  
बायो मास इंडेक्स (बीएमआई) मानकों के लिहाज मोटे लोगों के लिए नियमित कसरत ज्यादा लाभदायी साबित होती है। उनको इससे हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल और बढ़े हुए ग्लूकोज जैसे समस्याओं से बचने या निपटने में मदद मिलती है।


इस तरह हुआ अध्ययन
डॉ. को ने बताया, अध्ययन में 96.6 फीसदी श्वेत लोग थे, जिनकी औसत उम्र 56 वर्ष थी। इनमें 57 फीसदी महिलाएं थीं। छह वर्ष तक लगातार इन लोगों की शरीरिक गतिविधियों और दिल के स्वास्थ्य का अध्ययन किया गया। इससे पता चला कि, जो लोग सप्ताह में 150-300 मिनट साधारण कसरत करते हैं उनमें कसरत नहीं करने वालों की तुलना में हार्ट फेल होने का खतरा 63 फीसदी कम था। इसी तरह सप्ताह में 75 से 150 मिनट भारी कसरत करने पर हार्ट फेल का खतरा 66 फीसदी कम मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed