फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Disabled Man Forced To Drag Himself Off Flight, Airline Fined 81 Lakh rupees

Las Vegas: दिव्यांग को घिसट-घिसटकर विमान से उतरना पड़ा था नीचे, अब एयर कनाडा भरेगा 81 लाख रुपये का हर्जाना

Thu, 28 Dec 2023 07:42 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 28 Dec 2023 07:42 AM IST
सार

रॉडनी हॉजिंस और उनकी पत्नी डिएना होजिंस अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए अगस्त में लास वेगास गए थे। वहां उन्हें एयर कनाडा के एक विमान से नीचे उतरना था। इसपर महिला ने अपने दिव्यांग पति के लिए व्हीलचेयर मांगी थी। 

विज्ञापन
Disabled Man Forced To Drag Himself Off Flight, Airline Fined 81 Lakh rupees
रॉडनी हॉजिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एयर कनाडा को आखिरकार अहसास हो गया होगा कि उसने कितनी बड़ी गलती की थी। कनाडा की परिवहन एजेंसी ने 97,500 डॉलर (81,20,867 रुपये) का जुर्माना ठोका है। दरअसल, अगस्त में एक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि किस तरह उसके और उसके दिव्यांग पति, जो चल नहीं सकता, के साथ दुर्व्यवहार किया गया। दिव्यांग शख्स को खुद को घिसट घिसटकर विमान से नीचे उतरने को मजबूर किया गया था। 

विज्ञापन


ब्रिटिश कोलंबिया के 49 वर्षीय एक हार्डवेयर सेल्समैन रॉडनी हॉजिंस और उनकी पत्नी डिएना होजिंस अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए अगस्त में लास वेगास गए थे। वहां उन्हें एयर कनाडा के एक विमान से नीचे उतरना था। इसपर महिला ने अपने दिव्यांग पति के लिए व्हीलचेयर मांगी। इस पर अटेंडेंट ने मना कर दिया कि व्हीलचेयर तो नहीं मिल पाएगी। बता दें, शख्स को स्पास्टिक सेरेब्रल पाल्सी है, जिसकी वजह से उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


अटेंडेंट ने जोर देकर कहा...
दंपति को पहले लगा कि फ्लाइट अटेंडेंट मजाक कर रहे हैं, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्हें समझ आ गया कि यह मजाक नहीं था। अटेंडेंट ने जोर देकर कहा कि उन्हें खुद को विमान से उतारना होगा। दंपति ने बताया था कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उनसे पूछा कि क्या वे विमान के अगले हिस्से में जा सकते हैं और उतर सकते हैं। इस पर हॉजिंस ने कहा, ‘मैं चल नहीं सकता हूं। मुझे व्हीलचेयर की जरूरत होगी। मैं खुद से नहीं आ सकता हूं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं की गई कोई मदद
इसके बाद भी दंपत्ति की कोई मदद नहीं की गई थी। हालांकि, अंत में हॉजिंस ने फैसला लिया कि वह खुद ही विमान से उतरने की कोशिश करेंगे। उन्हें अपने शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत का उपयोग करने और उन्हें 12 सीढ़ियों से खुद को घिसटकर उतरने को मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं, शख्स की पत्नी ने उनके पैरों को पकड़ रखा था। 

शख्स ने बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उनसे दूसरी बार उतरने को कहा, इसलिए वह उठे और अपनी पत्नी से कहा, 'मेरे पैर उठाओ और मैंने खुद को घिसटते हुए विमान से उतरना शुरू कर दिया।’

सोशल मीडिया पर बताई घटना
महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आपबीती बताई थी। उन्होंने कहा, ‘यह बेहद ही शर्मसार करने वाला पल था। सब लोग हमें अजीब से देख रहे थे। हॉजिंस के पैर में चोट आई, जबकि मेरी पीठ में।’ उन्होंने कहा कि चोट से ज्यादा हमें भावानात्मक चोट लगी है। मेरे पति बहुत अच्छे हैं और उनके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था।’

उन्होंने कहा, 'हमें विमान से उतारने के लिए एक दर्जन लोगों की अजीब सी निगाहों से होकर गुजरना पड़ा। कुछ लोगों ने दूर से देखा और कुछ शर्म से देख रहे थे। मेरे पति के मानवाधिकारों को कुचल दिया गया और एयर कनाडा ने हमें जवाब नहीं दिया।’


नवंबर में स्वीकार किया
हालांकि, एयर कनाडा ने बाद में हॉजिंस से माफी मांगी थी और नवंबर में स्वीकार किया कि कनाडाई दिव्यांगता नियमों का उल्लंघन किया है। शुक्रवार को नए एक बयान में एयर कनाडा ने कहा कि वह कमी को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed