{"_id":"5eee85298ebc3e42cc6618b5","slug":"deven-parekh-of-indian-origin-may-join-the-idfc-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के देवेन पारेख आईडीएफसी बोर्ड में हो सकते हैं शामिल, ट्रंप ने जताई इच्छा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय मूल के देवेन पारेख आईडीएफसी बोर्ड में हो सकते हैं शामिल, ट्रंप ने जताई इच्छा
Sun, 21 Jun 2020 03:23 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 21 Jun 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
Deven parekh
- फोटो : ट्विटर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के देवेन पारेख को इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईडीएफसी) बोर्ड में नामित करने की इच्छा जताई है। पारेख सॉफ्टवेयर इन्वेस्टमेंट फर्म इनसाइट पार्टनर के प्रबंधन निदेशक हैं। आईडीएफसी सरकार की स्वतंत्र एजेंसी है, जो निजी परियोजनाओं के लिए फंड मुहैया कराती है।
विज्ञापन
पारेख इससे पहले 2016 से 2018 तक ओवरसीज प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन बोर्ड में और 2010 से 2012 तक युनाइटेड स्टेट एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक के सलाहकार बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। पारेख ने अमेरिका की पेनस्लिविनिया यूनिवर्सिटी के वारथॉन स्कूल से अर्थशास्त्र में बीएस किया है। पिछले महीने उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के साथ फंड जुटाने के लिए वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया था।
विज्ञापन