फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Developed nations failed to meet yearly USD 100 billion support goal: Environment min at COP 26

Glasgow COP 26 conference : विकसित देश हर साल 100 अरब डॉलर की सहायता का लक्ष्य पाने में विफल, यादव की खरी खरी

Mon, 01 Nov 2021 04:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, ग्लासगो
पीटीआई, ग्लासगो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Nov 2021 04:40 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री यादव जलवायु परिवर्तन पर रविवार से शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र के इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बेसिक ग्रुप आफ कंट्रीज- ब्राजील, भारत, दक्षिण अफ्रीका व चीन की ओर से कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज (COP 26) के आरंभिक उद्घाटन सत्र में यह बयान दिया। 

विज्ञापन
Developed nations failed to meet yearly USD 100 billion support goal: Environment min at COP 26
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : Rajya Sabha

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ब्रिटेन के ग्लासगो में जारी अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन COP 26 में पर विकसित देशों को खरी खरी सुनाई।  यादव ने कहा कि ये देश 2009 के बाद से न केवल विकासशील देशों को हर साल 100 अरब डॉलर की मदद का लक्ष्य पूरा करने में विफल रहे हैं। इसके बावजूद वे अब भी इसे अपना 2025 तक का महत्वकांक्षी लक्ष्य बता रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री यादव जलवायु परिवर्तन पर रविवार से शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र के इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बेसिक ग्रुप आफ कंट्रीज- ब्राजील, भारत, दक्षिण अफ्रीका व चीन की ओर से कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज (COP 26) के आरंभिक उद्घाटन सत्र में यह बयान दिया। इस बारे में यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां विकसित देश अपने वादे पूरे करने में विफल रहे हैं वहीं बेसिक कंट्रीज समेत विकासशील देश 2009 के बाद से जलवायु परिवर्तन  के प्रति अपनी कार्यों को तेजी से जारी रखे हुए हैं। विकसित देश जलवायु वित्त के संसाधनों के प्रति उनके जैसी महत्वाकांक्षा नहीं रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जलवायु परिवर्तन पर 'संयुक्त राष्ट्र के यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज' (यूएनएफसीसीसी) सीओपी26 सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 अक्तूबर को ग्लासगो पहुंचे थे। इसकी अध्यक्षता ब्रिटेन कर रहा है। यह सम्मेलन 12 नवंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें भाग ले रहे हैं। वे करीब 200 देशों के नेताओं को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed